मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फेयर एंड लवली गर्ल यामी गौतम (Yami Gautam) ने अचानक अपनी शादी (Marriage) के बारे में जानकारी देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होने फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ एक बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिये। अब धीरे धीरे यामी गौतम की शादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़ें
यामी गौतम अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आदित्य धर उन्हें कॉम्लीमेंट कर रहे थे और दोनों की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद सेलेब्स और उनके फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
