MP Breaking News

राष्ट्रगान बजते ही रुक गईं भूमि पेडनेकर, रेड कार्पेट पर सम्मान में खड़ी हुईं, लोगों ने कहा- सलाम है आपको

भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। इवेंट के रेड कार्पेट पर राष्ट्रगान बजते ही एक्ट्रेस ने अपनी एंट्री रोक दी और सम्मान में सावधान खड़ी हो गईं। उनके इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
राष्ट्रगान बजते ही रुक गईं भूमि पेडनेकर, रेड कार्पेट पर सम्मान में खड़ी हुईं, लोगों ने कहा- सलाम है आपको

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है तो कभी उनके किसी काम की खूब तारीफ होती है।

लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या फैशन लुक नहीं, बल्कि एक छोटा सा जेस्चर है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। एक इवेंट के रेड कार्पेट पर भूमि कैमरों के सामने आ रही थीं, तभी बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बजने लगा।

राष्ट्रगान बजते ही रुक गईं भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर हाल ही में ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान वह रेड कार्पेट पर पहुंचीं और फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रही थीं। कैमरों की फ्लैश के बीच उनका रेड कार्पेट मोमेंट चल ही रहा था कि अचानक बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बजना शुरू हो गया।

https://www.instagram.com/reel/DcZ3KjfTjAB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो: Viral Bhayani/Instagram

राष्ट्रगान की आवाज सुनते ही भूमि ने बिना देर किए अपना फोटो सेशन रोक दिया। उन्होंने पैपराजी को भी रुकने का संकेत दिया और स्टेज से नीचे उतर आईं। इसके बाद वह राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़ी हो गईं।

भूमि पेडनेकर के जेस्चर ने जीता लोगों का दिल

भूमि पेडनेकर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके व्यवहार को देश के प्रति सम्मान से जोड़कर देखा। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें शोहरत या कैमरे की चिंता नहीं थी और उन्होंने देश को पहले रखा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि भूमि इस सम्मान की हकदार हैं। कई कमेंट्स में सिर्फ एक ही भावना दिखाई दी भूमि को सलाम।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
%%title