MP Breaking News

अक्षय कुमार बने ‘हैवान’, सैफ अली खान से होगा तगड़ा मुकाबला, ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया है।
Haiwaan

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने इस बेसब्री को बढ़ाते हुए हाल ही में फिल्म का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में इस क्राईम थ्रिलर की ऐसी झलक पेश की गई है जिसमें रहस्य और रोमांच भर भर कर डाला गया है।

वीडियो में शहर में लगातार हो रही मौत का सिलसिला दिखाया गया है। इन सबके बीच एक बच्ची है जिसका रखवाला एक दिव्यांग है जो देख नहीं सकता। बता दें कि यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए 18 साल बाद अक्षय और सैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

कैसा है ट्रेलर

जो ट्रेलर रिलीज किया है उसमें यह दोनों कलाकार नजर आ रहे हैं। लेकिन फैंस को सरप्राइज देने का काम अक्षय कुमार ने किया है। उनकी एंट्री काफी जबरदस्त दिखाई गई है। दरअसल फिल्म में वह हैवान बने हैं जिसका मुकाबला हीरो सैफ अली खान से दिखाया गया है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे शहर में डर का माहौल बना हुआ है। एक शख्स लगातार लोगों को मौत की नींद सुला रहा है और इसकी चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। अक्षय का ये हैवान अवतार न जाने कितने लोगों को मार रहा है। वहीं सैफ अली खान दिव्यांग पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं। दोनों कलाकारों के बीच तगड़ा मुकाबला दिखाया जाएगा।

खलनायक बने हैं अक्षय

अक्षय कुमार ने पहले भी अपने करियर में नेगेटिव रोल किया है। लेकिन इस बार भी वह अपने अवतार से हर किसी को चौंका रहे हैं। यह उनका अब तक का सबसे डार्क अवतार है, जिसे फैंस पसंद करने वाले हैं। सैफ अपना भूमिका से उन्हें कैसे टक्कर देते हैं यह फिल्म के बाद ही पता चलेगा।

ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ-साथ बोमानी ईरानी और सैयामी खैर को देखा जाने वाला है। यह दोनों जज और पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी भाषा भी अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म के लिए दर्शकों की बेताबी बढ़ गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कब आएगी फिल्म

फिल्म का जो ट्रेलर सामने आया है उसमें ज्यादा कहानी तो नहीं दिखाई गई है। लेकिन यह जरूर बताया गया है की दहशत का माहौल बना हुआ है। वीडियो से यह साफ हो रहा है कि सस्पेंस थ्रिलर में काफी कुछ दिखाया जाने वाला है। अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर देखने के शौकीन है तो प्रियदर्शन की यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
अक्षय कुमार बने ‘हैवान’, सैफ अली खान से होगा तगड़ा मुकाबला, ट्रेलर रिलीज