Big Boss 19: किस राज को अब तक छुपा कर बैठे थे आवेज दरबार, बसीर में नेशनल टीवी पर खोल दी पोल

Big Boss 19 में आवेज़ दरबार और बसीर अली के बीच लगातार बढ़ते झगड़े ने ऑडियंस को एक बार फिर हैरान परेशान कर दिया है। बसीर ने नेशनल टेलिविज़न पर जिस तरह से आवेज़ दरबार के बारे में कुछ बातें कहीं हैं, ऐसा लग रहा है कि उनकी निजी ज़िंदगी के कुछ राज़ खोल दिए हैं।
Big Boss 19

Big Boss 19 में इस बार सिर्फ़ खेल या मनोरंजन ही नहीं बल्कि फूल ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कंटेस्टेंट एक दूसरे के निजी राज भी खोल रहे हैं। पिछले दो एपिसोड में देखा गया है कि कंटेस्टेंट आवेज़ दरबार और बसीर अली के बीच किसी तीसरे इंसान ने आग लगायी है, और ये इंसान कोई घर का नहीं बल्कि बहार का है। जिसके चलते दोनों घर में लड़ते नज़र आए।

सोशल मीडिया पर भी इस लड़ाई के काफ़ी चर्चे हैं। जब जब बसीर अली पर्सनल मुद्दों की बात करते हैं, तो आवेज़ दरबार के चेहरे पर घबराहट साफ़ नज़र आती है। ये सब देखकर ऐसा लगता है मानो की बसीर के पास आवेज़ के एक नहीं बल्कि कई राज है, जिसे वह नहीं चाहते हैं कि नैशनल TV पर यह दिखाया जाए।

आवेज़ और बसीर के बीच की लड़ाई का पूरा सच

देखा जाए तो आवेज़ को घर के बाहर ख़ासी लोकप्रियता मिलती है, उनकी फ़ैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफ़ी लंबी है, लेकिन अगर बात करें घर के अंदर की तो घर में वे कुछ ख़ास मुद्दों पर दिखाई नहीं देते हैं, अक्सर देखा जाता है कि वे घर के लड़ाई झगड़ों से दूर रहते हैं। लेकिन जब बसीर के साथ उनका झगड़ा हुआ तो सभी का ध्यान उन पर चला गया।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया है कि बसीर हर बार बार झगड़ों में आवेज़ की पर्सनल लाइफ़ का ज़िक्र करते नज़र आते हैं। इससे सिर्फ़ दोनों के बीच में झगड़ा ही नहीं बढ़ता है बल्कि, आवेज़ को इतना बुरा लगता है कि वे फूट फूटकर रोने लगते हैं। न सिर्फ़ घर वालों को बल्कि शो देख रही है ऑडियंस को भी यही लगता है कि बसीर को आवेज़ के पर्सनल मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए।

किन पर्सनल मुद्दों के बारे में ज़िक्र किया

अब यह भी जान लेते हैं कि आख़िर बसीर ने आवेज़ के किन पर्सनल मुद्दों के बारे में ज़िक्र किया था। बसीर का कहना है, की आवेज़ की अब तक कई सारी गर्लफ़्रेंड रह चुकी है, वे पिछले 10 सालों से डेट कर रहे हैं, साथ ही साथ भी नग़मा के लिए भी सीरियस नहीं है, वो नग़मा को धोखा दे सकते हैं।

इस आरोप के बाद आवेज एकदम शांत हो गए थे। बिग बॉस के नए प्रोमो में भी बसीर आवेज से कहते दिखते हैं, “क्या मैं तुम्हारी हिस्ट्री बता दूं?” इसके बाद आवेज भावुक होकर रोने लगते हैं और लड़ाई टालने की कोशिश करते हैं।

फैंस का नजरिया और सोशल मीडिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस इस झगड़े को लेकर काफी उत्साहित हैं। कई लोग बसीर को रणनीतिक खिलाड़ी मान रहे हैं, जो आवेज के राज का इस्तेमाल कर गेम में आगे बढ़ना चाहते हैं। वहीं, आवेज के समर्थक इसे अनुचित मानते हैं और उन्हें बचाने की मांग कर रहे हैं।

इस झगड़े का असर बिग बॉस के घर के माहौल पर भी दिख रहा है। अन्य कंटेस्टेंट भी इस विवाद के बीच तनाव महसूस कर रहे हैं और गेम की रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 में इस लड़ाई का मतलब

इस लड़ाई से यह साफ है कि बिग बॉस 19 केवल मनोरंजन और गेम नहीं है। यह व्यक्तिगत जीवन, रणनीति और रियलिटी ड्रामा का मिश्रण बन गया है। आवेज दरबार के पास्ट और बसीर अली की चालाकी इस सीजन का बड़ा टॉकिंग पॉइंट बन गया है।

फैंस के लिए यह झगड़ा सिर्फ ड्रामा नहीं, बल्कि नेशनल टीवी पर सामने आने वाले राज का संकेत भी देता है। इस तरह के ट्विस्ट शो को और रोमांचक बनाते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews