रियलिटी शो Bigg Boss 19 का हर एपिसोड इन दिनों चर्चा में है और इस बार सुर्खियों में हैं सिंगर अमाल मलिक। कभी अपने गानों से दिल जीतने वाले अमाल, अब अपने एग्रेशन और शब्दों की वजह से सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। दर्शक उनके बिहेवियर पर सवाल उठा रहे हैं, और बात यहां तक पहुंच गई है कि लोग उनकी परवरिश पर टिप्पणी करने लगे हैं। इसी बीच, उनके पिता और म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक ने एक इंटरव्यू में जो कहा, उसने हर किसी को भावुक कर दिया। एक पिता के तौर पर उन्होंने न सिर्फ बेटे का बचाव किया, बल्कि उस दर्द को भी बयां किया जो एक पेरेंट तब महसूस करता है, जब पूरी दुनिया उसके बच्चे को गलत ठहराने लगती है।
“जब से शो में गया, सब कुछ बदल गया” – डब्बू मलिक
डब्बू मलिक ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि जब से वो ‘वीकेंड का वार’ में बेटे को समझाने गए, तभी से ट्रोलिंग और भी बढ़ गई। उन्होंने कहा मैंने कभी खुद को स्टार्स के तौर पर नहीं देखा। मैं सिर्फ एक म्यूज़िशियन हूं। लेकिन अब जिस तरह की भाषा सोशल मीडिया पर इस्तेमाल हो रही है, वो चौंकाने वाली है। इस उम्र में मैं इस तरह की गालियां नहीं सुन सकता। उन्होंने कहा कि अमाल के बिहेवियर की वजह से सिर्फ अमाल ही नहीं, उनकी फैमिली की इमेज भी निशाने पर आ गई है।
“मेरी परवरिश पर सवाल उठाना सबसे दुखद है”
डब्बू मलिक ने कहा कि अब लोग उनकी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं। मुझे मेरी परवरिश पर टारगेट किया जा रहा है… एक पिता के तौर पर मुझ पर शक किया जा रहा है। गलत बातें बोली जा रही हैं और मैं हर चीज़ को सुन रहा हूं। डब्बू ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों अमाल और अरमान मलिक को मेहनत, ईमानदारी और म्यूज़िक के प्रति समर्पण सिखाया है। हमारे घर में हमेशा संगीत, संस्कार और सादगी रही है। लेकिन अब जो कुछ सोशल मीडिया पर हो रहा है, वो दिल तोड़ने वाला है।
बिग बॉस 19 में अमाल मलिक का सफर
अमाल मलिक शो में शुरुआत से ही एक स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी के तौर पर नजर आए। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, उनका एग्रेशन और गुस्सा दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई बार उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट्स पर भद्दे कमेंट्स किए, जिससे ट्रोलिंग की लहर शुरू हो गई। साथ ही साथ लोग उन्हें दोगला बोल रहे हैं, लोगों का कहना हैं की हम अमाल को इतना पसंद करते थे, लेकिन उनका व्यवहार देखकर हम खुद हैरान है।
डब्बू मलिक बोले – “शो का माहौल इंसान को बदल देता है”
इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने यह भी कहा कि रियलिटी शो का माहौल कई बार इंसान के स्वभाव को प्रभावित कर देता है। उन्होंने कहा मैं एक्साइटेड था कि अमाल पॉपुलर होगा, गाने गाएगा। लेकिन शो में जो माहौल बनता है, उसमें इंसान खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाता। जो आप हैं, वो आप भूल जाते हैं। कैमरे के सामने एक अलग पर्सनैलिटी निकल आती है। उन्होंने माना कि अमाल से कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन इसके लिए उसे इस हद तक ट्रोल करना ठीक नहीं है। हर इंसान गलतियां करता है, पर किसी की पूरी परवरिश पर सवाल उठाना, यह बेहद गलत है।”
कौन हैं अमाल मलिक?
अमाल मलिक बॉलीवुड के यंग म्यूज़िक कंपोजर्स में से एक हैं, जिन्होंने “मैं रहूं या न रहूं”, “सूरज डूबा है”, “कौन तुझे”, और “नैना” जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने अपने भाई अरमान मलिक के साथ कई हिट प्रोजेक्ट्स किए हैं। शो में आने के बाद उनके फैनबेस में और इजाफा हुआ, लेकिन विवादों ने भी उन्हें घेरे में ले लिया। उनके पिता डब्बू मलिक, जो खुद म्यूज़िक कंपोजर हैं, हमेशा से अपने बेटों को इमोशनल और मॉरल सपोर्ट देते आए हैं।






