सलमान खान की फटकार, अशनूर-अभिषेक के रिश्ते में दरार

Bigg Boss 19 का ताज़ा वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए ड्रामा, इमोशन और बड़े ट्विस्ट से भरा रहा। सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई, अशनूर और अभिषेक के रिश्ते में दरार आई और एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया। जानिए पूरा अपडेट।
Bigg Boss 19

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर एपिसोड के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। दर्शक जहां घरवालों की लड़ाई, दोस्ती और रणनीतियों को देखने के लिए बेताब रहते हैं, वहीं वीकेंड का वार हमेशा शो में नया ट्विस्ट लेकर आता है। इस बार भी सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई।

इस दौरान अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के रिश्ते में खटास साफ नज़र आई। वहीं, इमोशनल मोड़ तब आया जब एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर होना पड़ा। आइए जानते हैं Bigg Boss 19 का पूरा हाल।

सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास

‘वीकेंड का वार’ की शुरुआत हमेशा की तरह सलमान खान के सवालों और तीखे कमेंट्स से हुई। उन्होंने सबसे पहले अशनूर कौर से पूछा कि घर का सबसे नासमझ कंटेस्टेंट कौन है। अशनूर ने मृदुल का नाम लिया, लेकिन सलमान ने तुरंत उन्हें उनकी अपनी गलतियां गिनाईं।

सलमान ने अभिषेक बजाज को चेतावनी देते हुए कहा कि अशनूर सिर्फ कैमरे के लिए अच्छा बनने का खेल खेल रही हैं। उन्होंने उस वाकये का जिक्र किया जब अशनूर ने जीत का क्रेडिट लेने की कोशिश की थी। सलमान ने अभिषेक को साफ कहा “अपनी आंखें खोलो और अकेले खेलने की कोशिश करो।”

अशनूर और अभिषेक के रिश्ते में दरार

सलमान की बातें सुनकर अभिषेक ने अशनूर से खुलकर सवाल किया कि उन्होंने उनकी जीत का क्रेडिट क्यों लेने की कोशिश की। इस पर अशनूर ने सफाई देते हुए कहा कि वह बस चाहती थीं कि अभिषेक को आगे बढ़ने का मौका मिले। लेकिन अभिषेक उनकी बात से सहमत नहीं हुए और उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त पर भरोसा खोने की बात कही।

यहीं से दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। जहां शुरुआत में दोनों साथ खड़े नजर आते थे, अब उनके बीच अविश्वास की खाई साफ दिखाई देने लगी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे यह रिश्ता किस मोड़ पर जाता है।

किसका सफर हुआ खत्म?

एपिसोड के अंत में सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आया। इस हफ्ते नॉमिनेशन में बसीर अली, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर शामिल थे। वोटिंग के आधार पर आखिरकार नेहल चुडासमा को घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन शो में एक ट्विस्ट हैं और वह यह हैं की नेहल शो से बाहर नहीं हुई है। बल्कि नेहल को सीक्रेट रूम में रखा गया है , जहां पर रहकर वह घर वालों के ऊपर नजर रख सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews