बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं। दूसरे दिन से लड़ाई झगड़ा और चिल्लम चिल्ली शुरू हो चुकी है। कुछ कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्होंने कुछ दिनों में इरिटेट भी कर दिया है।
बिग बॉस के किसी भी सीजन में जब कंटेस्टेंट आते हैं, तो उनके पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सी के अलावा एक चीज है जो चर्चा में रहती है। वह है इन सितारों को बिग बॉस के घर में रहने के लिए मिलने वाली फीस। इस साल भी जो सितारे आए हैं वह अलग-अलग फीस ले रहे होंगे। इसे सबसे ज्यादा पैसा मिल रहा है फिलहाल इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन आज हम आपको बिग बॉस के इतिहास के अब तक के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं।
Bigg Boss के हाईएस्ट पैड कंटेस्टेंट्स
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। वैसे तो उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन असली सफलता उन्हें ससुराल सिमर का से मिली। इस शो में निभाया गया सिमर का किरदार घर-घर में लोगों के बीच छा गया था। दीपिका बिग बॉस 12 में शामिल हुई थी और यहां उन्हें 15 लाख हर वीक फीस दी जाती थी।
अली गोनी
अली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्हें हम अलग-अलग टीवी शोज में देख चुके हैं। बिग बॉस 14 में उन्होंने जमकर धमाल मचाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस शो के लिए उन्हें 16 लाख हर वीक दिया जाता था।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर चेहरा है। टीवी की बहू के तौर पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास मुकाम हासिल किया है। बिग बॉस सीजन 17 में वह अपने पति विक्की के साथ नजर आई थी। इस शो को करने के लिए उन्हें 11 से 12 लाख रुपए हर हफ्ते दिया जाता था।
करणवीर बोहरा
करणवीर की गिनती टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में होती है। उन्हें बिग बॉस 12 में देखा गया था। अपने गुस्से वाले अंदाज से उन्होंने दर्शकों का हैरान भी किया था। बताया जाता है कि हर हफ्ते उन्हें 20 लाख रुपए फीस दी जाती थी।
द ग्रेट खली
भारतीय पहलवान खली भी बिग बॉस का हिस्सा बने थे। उन्होंने सीजन 4 में हिस्सा लिया था खली के शो का हिस्सा बनने की खबर ने फैंस को काफी एक्साइटेड किया था। बताया जाता है कि इस शो का हिस्सा बनने के लिए हर हफ्ते उन्हें 50 लाख रुपए दिए जाते थे।
श्रीसंथ
भारत के सबसे तेज और कंट्रोवर्शियल बॉलर श्रीसंथ बिग बॉस सीजन 12 का हिस्सा बने थे। शो में उन्हें अपने गुस्से की वजह से काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने यहां अच्छी खासी कमाई की थी। एक हफ्ते के लिए उन्हें 50 लाख रुपए तक दिए जाते थे।
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत और पापुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। बिग बॉस 15 में उन्हें देखा गया था। जहां उन्हें अपना प्यार करण कुंद्रा भी मिले। वह इस शो की विनर रही थी। यहां एक हफ्ते के लिए उन्होंने 1.7 करोड रुपए तक फीस चार्ज की थी।





