Bollywood Celebrities Nicknames: कोई है पप्पू तो किसी को बुलाया जाता है मिट्ठू, मजेदार है बॉलीवुड सितारों के निकनेम

Bollywood Celebrities Nicknames

Bollywood Celebrities Nicknames Story: बॉलीवुड स्टार्स के नाम हमेशा ही फैंस को आकर्षित करते हैं। कई लोग तो अपने बच्चों का नाम भी अपने फेवरेट सितारों के नाम पर रखते हैं। हमेशा ही चर्चा में रहने वाले इन सितारों के नाम तो बहुत अट्रैक्टिव हैं, लेकिन इनके घर के नाम भी आप और हमारे जैसे लोगों की तरह की बहुत ही नॉर्मल और मजेदार है।

जिस तरह से हर घर में बच्चों का कोई ना कोई निक नाम होता है ठीक उसी तरह बॉलीवुड सेलेब्स के भी घर के निक नाम है। आज हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं और कुछ के नाम तो ऐसे हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे।

यहां जानें Bollywood Celebrities Nicknames

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा है। अपनी एक्टिंग के चलते वो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा उनका लुक भी फैंस को बहुत पसंद आता है।

आलिया अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक्ट्रेस को बचपन में उनके दोस्त आलू बुलाया करते थे जो बाद में उनका निकनेम बन गया।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफर तय करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस के नाम पर जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा पर्सनल जिंदगी के चलते भी वह सुर्खियों में रहती हैं।

हर मुद्दे पर उन्हें बेबाकी से अपनी राय रखते हुए देखा जाता है और महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दों पर वह हमेशा बोलती दिखाई देती हैं। प्रियंका को बचपन में उनके पापा मिट्ठू कहकर बुलाते थे, उनके पिता प्यार से उन्हें इस नाम से बुलाते थे लेकिन उन्हें यह नाम पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर मिमी कर लिया था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वो साल भर फिल्में तो नहीं करती लेकिन जब भी बड़े पर्दे पर आती हैं धमाल मचा देती हैं।

बचपन में एक्ट्रेस को उनके घरवाले नुशेश्वर कहकर बुलाते थे। लेकिन अब शादी के बाद विराट कोहली ने इस नाम को छोटा कर नुश्की कर दिया है और वह उन्हें प्यार से यही बुलाते हैं।

वरुण धवन

वरुण धवन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं और उनकी डैशिंग पर्सनैलिटी हमेशा ही दर्शकों का दिल जीत लेती है। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

एक्टर को उनके परिवार के सभी लोग पप्पू के नाम से बुलाते हैं। यह नाम थोड़ा फनी जरूर है। लेकिन वरुण के मुताबिक यह नाम उन्हें मैक्सिकन ड्रग लॉर्ड की याद दिला देता है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर में होती है। एक समय वो इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय थे जिन पर लड़कियां फिदा थी। हालांकि, अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

रणबीर कपूर की मां नीतू उन्हें प्यार से रेमंड बुलाती हैं। इस नाम को रखने के पीछे की वजह यह है कि उनका मानना है कि एक्टर पूरी तरह से मर्द हैं इसलिए यह नाम उन पर फिट बैठता है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के चार्मिंग और डेशिंग एक्टर में शुमार है। पिछले कुछ समय से वह लगातार सुर्खियों का हिस्सा है और अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो के जरिए खुद ही यह बताया था कि उन्हें घर पर कोकी के नाम से बुलाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि खड़े बालों की वजह से उन्हें सेंटर शॉक के नाम से भी बुलाया जाता था।

ऐश्वर्या राय

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। वह बड़े पर्दे पर कम नजर आती हैं लेकिन उनका हर रोल काफी दमदार होता है।

एक समय उन्होंने बॉलीवुड पर जमकर राज किया है। ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत लगती हैं बचपन में भी वो उतनी ही क्यूट थी और उनके घर वाले उन्हें गुल्लू कहकर बुलाते थे और यही उनका निकनेम था।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइलिश फैशन के चलते जाना जाता है। वह एक ट्रेंड सैटर है जो नए नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है जहां दर्शकों के दिल पर उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उनके पिता अनिल कपूर भी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर में गिने जाते हैं। बचपन में एक्ट्रेस के पापा उन्हें जिराफ कहकर बुलाया करते थे क्योंकि सोनम की गर्दन काफी लंबी है।

शाहिद कपूर

चॉकलेटी बॉय से एंग्री यंग मैन तक का सफर तय करने वाले शाहिद कपूर हमेशा ही दर्शकों के फेवरेट रहे हैं। कुछ फिल्मों में उनके किरदार इतनी ज्यादा प्रभावशाली हैं कि लोग उन्हें आज भी उन किरदारों की वजह से जानते हैं।

शाहिद को बचपन से ही शाशा कहकर बुलाया जाता था। परिवार ने उनका यह नाम रखा था जो अब परमानेंट हो चुका है और अब फैंस भी उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं।

इसके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारे हैं जिन्हें अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है या फिर बचपन में उनका नाम कुछ स्पेशल था। कुछ के नाम तो बहुत फनी है जिन्हें सुनने के बाद आपको हंसी जरूर आ जाएगी। वहीं कुछ ने समय के साथ अपने नामों में बदलाव भी कर लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews