Hindi News

बेटी संग Cannes 2026 के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, ऑल ब्लैक लुक में जीता फैंस का दिल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय को ना देख कर फैंस काफी हैरान थे। यह कहां जा रहा था कि वह इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगी। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग चुका है क्योंकि वह अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुईं।
बेटी संग Cannes 2026 के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, ऑल ब्लैक लुक में जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को गुरुवार रात अपने बेटी आराध्य के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इस फेस्टिवल में एक्ट्रेस की गैर मौजूदगी को लेकर काफी सवाल किए जा रहे थे। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह इसका हिस्सा बनने वाली है। इस तरह से उनके बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लग चुका है।

ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इस दौरान में दोनों स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर एंट्री लेते हुए दिखाई दिए। इनका ऑल ब्लैक आउटफिट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। मां बेटी की ये ट्विनिंग फैंस को बहुत पसंद भी आई है।

ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं ऐश्वर्या आराध्या

इस मौके पर ऐश्वर्या राय को शॉट लैपल्स और बारीक फ्लोरल सीक्वेंस एंब्रॉयडरी वाला स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर पहने देखा गया। उस पर जगह जगह एंब्रॉयडरी पैच लगे हुए थे। जब उनकी तस्वीरें क्लिक की जा रही थी तब ये पैच चमक रहे थे।

ऐश्वर्या ने अपना लुक स्ट्रेट फिट ब्लैक ऑफिस पेंट से कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हिल और ब्राउन हैंडल ब्लैक बैग हाथों में पकड़ा हुआ था। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को ग्रीट भी किया।

कैसा था आराध्या का लुक

आराध्या के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक पेंट के साथ ब्लैक शर्ट पहना हुआ था जिसपर व्हाइट रंग की स्ट्रैप थी। इस दौरान उन्होंने अपनी मां का हाथ थामा हुआ था। इसके साथ उन्होंने रेड एंड व्हाइट शूज पहने थे और साइड स्लिंग बैग टांगा हुआ था। यहां एक बार फिर आराध्या ने अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान भी बिल्कुल अपनी मां की तरह खूबसूरत और फैशनेबल नजर आ रही थी।

ब्रांड एंबेसडर के तौर पर होंगी शामिल

बता दें कि ऐश्वर्या राय फिल्म फेस्टिवल में ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल होने वाली हैं। वह यहां लॉरियल को प्रमोट करने के लिए जाती हैं। उनके फिल्म फेस्टिवल में ना आने की बातें तब होने लगी थी जब फैंस ने देखा कि वह लॉरियल के प्रमोशनल कैंपेन में नहीं थी। ऐश्वर्या को पहली बार साल 2002 में फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनते हुए देखा गया था। वह यहां अपनी फिल्म देवदास की प्रीमियर के लिए संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ पहुंची थी। इसके अगले साल उन्हें लॉरियल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर देखा गया और तब से वह लगातार इस फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews