कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 (SSC CGL 2026) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो अभ्यर्थी अब तक इस परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे अब वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026 है।
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2026 की महत्वपूर्ण तारीखों की घोषण कर दी है ये प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो गई है और 1 जुलाई 2026 तक चलेगी, इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे, फ़ीस जमा कर सकेंगे और यदि फॉर्म में कोई सुधार है तो वो भी कर सकेंगे।
12,256 पदों पर की जाएगी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के बीच आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SSC CGL 2026 के तहत कुल 12,256 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आयोग जल्द ही पदवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण जारी करेगा।
SSC CGL 2026 महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 21 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 जून 2026
- आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो ओपन रहने की तारीख 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक
- टियर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख अगस्त – सितम्बर 2026
- टियर 2 कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख दिसंबर 2026







