Hindi News

RRB JE सीबीटी-2 की तारीख घोषित, जुलाई में परीक्षा, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, जानें डिटेल 

Published:
आरआरबी जेई स्टेज-2 परीक्षा की तारीख रेलवे ने घोषित कर दी है। सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। 
RRB JE सीबीटी-2 की तारीख घोषित, जुलाई में परीक्षा, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, जानें डिटेल 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 यानि स्टेज-2 परीक्षा (RRB JE CBT-2 Exam) की तारीख घोषित कर दी। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2026 को होगा। स्टेज-1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी।

सीबीटी-2 के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगा। आरआरबी जेई परीक्षा (CEN 05/2025) के तहत 2585 पदों पर भर्ती होने वाली है। वैकेंसी को अलग-अलग रेलवे जोन और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 1096, एससी के लिए 411, एसटी के लिए 221, ओबीसी के लिए 620 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 246 वैकेंसी है।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जिसकी हार्ड कॉपी के बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड 27-28 जून को जारी हो सकते हैं। वहीं परीक्षा से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। इसमें उन शहरों की जानकारी मिलेगी, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।

आरआरबी ने सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर लोगों क्रेडेंशियल दर्ज करके आधार अपनी पहचान को आधार के जरिए सत्यापित करने की सलाह दी है। क्योंकि एग्जामिनेशन सेंटर में एंट्री से पहले आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा आधार को UIDAI सिस्टम पर अनलॉक स्टेटस में रखने की सलाह दी गई है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 05/2025 RRB JE CBT-2 ई-कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलेगा। यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड को चेक करें। फिर इसे डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

आरआरबी जेई CBT-2 पैटर्न  

सीबीटी-2 परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। कुल 150 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में पांच विषय शामिल होंगे- फिजिक्स एंड केमेस्ट्री, बेसिक्स ऑफ़ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस, बेसिक्स ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड पॉल्यूशन कंट्रोल और टेक्निकल एबिलिटी। टेक्निकल एबिलिटी सेक्शन में में प्रश्नों की संख्या 100 होगी।

JE Stage-II English_21_5_2026
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews