लोक संघ सेवा आयोग ने एनडीए/एनए-2 और सीडीएस-2 (UPSC NDA and CDS-2 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन 9 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 845 है। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के तहत 451 पदों पर भर्ती होगी। इंडियन मिलिट्री अकादेमी (IMA) के लिए 100, इंडियन नेवल अकादेमी (INA) के लिए 26, एयरफोर्स अकादेमी के लिए 32, ऑफिसर ट्रेनिंग अकादेमी (OTA) पुरुष उम्मीदवारों के लिए 275 और महिला उम्मीदवारों के लिए 18 पद खाली हैं। वहीं यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा के माध्यम से कुल 394 पदों पर भर्ती होने वाली है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 370 और महिलाओं के लिए 24 वैकेंसी है।
परीक्षा की तारीख और शुल्क
यूपीएससी एनडीए-2 और सीडीएस-2 दोनों ही परीक्षाओं का आयोजन 13 सितंबर 2026 को होगा। आयोग जल्द ही टाइम टेबल जारी करेगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। यूपीएससी एनडीए के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और सीडीएस-2 के लिए 200 रुपये है। एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
यूपीएससी सीडीएस भर्ती
शैक्षणिक योग्यता:– यूपीएससी सीडीएस आईएमए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादेमी पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इंडियन नेवल अकादमी के लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स के साथ बीएससी या इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं 12वीं में फिजिक्स और गणित विषय का होना अनिवार्य। एयरफोर्स अकादेमी के लिए फिजिक्स और गणित के साथ 12वीं पास और किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति।
आयु सीमा:- निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 19 वर्ष है। आईएमए/आईएन/ एयर फोर्स अकादेमी के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष और OTA के लिए 25 वर्ष तय की गई है।
चयन प्रक्रिया:– उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल तीन विषय शामिल होंगे- इंग्लिशजनरल नॉलेज और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स। प्रत्येक विषय 100 अंक का होगा। वहीं प्रत्येक विषय की अवधि 2 घंटे होगी। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादेमी परीक्षा में एलिमेंट्री मैथमेटिक्स विषय शामिल नहीं होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी।
Notif-CDS-II-2026-Engl-200526यूपीएससी एनडीए भर्ती
शैक्षणिक योग्यता:- नेशनल डिफेंस अकादेमी के आर्मी विंग के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एनडीए नेवल विंग, एयरफोर्स विंग और एनए 10 +2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए उम्मीदवारों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:– परीक्षा के लिए अविवाहित पुरुष और महिलाओं की जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 से लेकर 1 जनवरी 2011 के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया:– चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कल 900 अंकों की होगी। इसमें मैथमेटिक्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट दो विषय शामिल होंगे। प्रत्येक विषय 2 घंटे 30 मिनट होगा। मैथमेटिक्स का पेपर 300 अंक और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर 900 अंक का होगा। अगला चरण इंटरव्यू का होगा, जो कुल 900 अंकों का होगा।
Notif-NDA-II-2026-Engl-200526





