MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

कैप्टन स्मित की बहादुरी ने जीता बॉलीवुड के सितारों का दिल, कई सेलेब्स ने की तारीफ

अपनी जान की परवाह किए बगैर 174 यात्रियों को सुरक्षित लैंड करवाने वाले कैप्टन स्मित की हर कोई तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने भी उनकी हिम्मत को सलाम किया है।
Captain Smit

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई झड़प का जो मामला सामने आया था। उसमें कैप्टन स्मित माछर ने जिस बहादुरी का परिचय दिया है। उसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी इस जज्बे के कायल हो गए हैं।

कैप्टन स्मित की रवीना टंडन से लेकर कंगना रनौत और सोनम कपूर सहित कई सितारों ने तारीफ की है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर उनकी बहादुरी को सलाम कर रहा है। चलिए जानते हैं कि कैप्टन स्मित ने आखिरकार क्या किया है और बॉलीवुड के सितारों का कैसा रिएक्शन रहा।

कंगना ने की तारीफ

एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैप्टन स्मित की तारीफ करने वाली पोस्ट को री शेयर किया है। इसमें प्रधानमंत्री पायलट की सूझबूझ, हिम्मत और धैर्य की तारीफ कर रहे थे। पीएम ने कहा था कि ‘कैप्टन स्मित ने बहुत सूझबूझ धैर्य और साहस का परिचय दिया। इस बहादुरी पर हर भारतीय को गर्व है।’

kangana ranaut

रवीना टंडन की पोस्ट

रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्मित की तारीफ की है। उन्होंने लिखा ‘जब अपनी जान खतरे में हो, तब दूसरों को बचाने के लिए डटे रहना बहुत हिम्मत की बात है। बता दें कि कैप्टन स्मित ने घायल होने के बाद भी हालातो को संभालने की कोशिश की जो तारीफ के काबिल है।’

Captain Smit

जावेद अख्तर क्या बोले

कैप्टन स्मित की तारीफ जावेद अख्तर ने भी की है। उन्होंने लिखा ‘स्मित माछर को सलमा। निसंदेह वह महावीर चक्र जैसे सम्मान के हकदार हैं।’

कुणाल कपूर ने किया सलाम

स्मित की बहादुर की शेफ और एक्टर कुणाल कपूर ने भी तारीफ की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘मैं मानता हूं कि जिस वक्त हर सेकंड कीमती था। उस समय स्मित ने जो हिम्मत दिखाई वह बिल्कुल भी साधारण नहीं है। घायल होने के बाद भी लोगों की जान बचाने के लिए खड़ा रहा और 174 लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की। मैं उनकी सूझबूझ, हिम्मत और बहादुरी को दिल से सलाम करता हूं।’

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट का है। उड़ान के समय कॉकपिट में दोनों पायलट के बीच झड़प हो गई। इसमें कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके को-पायलट ने उनपर हमला कर चाकू घोंप दिया था। इसके बावजूद भी उन्होंने हिम्मत दिखाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक की तरफ मोड़ा गया और सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। जानकारी के मुताबिक इस समय विमान में 174 यात्री मौजूद थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
कैप्टन स्मित की बहादुरी ने जीता बॉलीवुड के सितारों का दिल, कई सेलेब्स ने की तारीफ