MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

देवास के बागली में 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, पारिवारिक समस्या बताकर मचाया हड़कंप

देवास के बागली में 35 वर्षीय युवक प्रकाश उर्फ सुदामा 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। पारिवारिक समस्या बताने वाले युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस समझाइश में जुटी है।
dewas

बागली में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान प्रकाश उर्फ सुदामा 35 वर्षीय के रूप में हुई है। उसने टावर पर चढ़ने की वजह पारिवारिक समस्या बताई है।

सुबह 6 बजे से टावर पर मौजूद है युवक

जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सुबह करीब 6 बजे BSNL टावर पर चढ़ा था। वह काफी देर से टावर पर ही मौजूद है और लगातार अपने परिजनों व दोस्तों से फोन पर बात कर रहा है। युवक का कहना है कि वह अपनी मर्जी से टावर पर चढ़ा है और तय समय पर अपनी मर्जी से ही नीचे उतरेगा।

पुलिस और परिजन युवक को समझाने में जुटे घटना की जानकारी मिलते ही बागली थाना प्रभारी जीवन भिंडोरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजन लगातार युवक से बात कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए, जिससे वहां भीड़ की स्थिति बन गई।

dewas

12 दिन में दूसरी ऐसी घटना

बागली में BSNL टावर पर किसी के चढ़ने की यह 12 दिन के अंदर दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक युवती BSNL टावर पर चढ़ गई थी, जिसके बाद उसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया था। अब दोबारा ऐसी घटना सामने आने से स्थानीय लोगों के बीच भी इसकी चर्चा हो रही है। मौके पर पुलिस और अन्य लोग युवक को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान युवक को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित नीचे उतारने पर है।

Somesh Upadhyay
लेखक के बारे में
भारतीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता पसंद करता हूँ। मेरा प्रयास है कि पत्रकारिता के माध्यम से देशहित में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाऊँ, समाज में जागरूकता और राष्ट्रभाव को बढ़ावा दूँ।मेरा मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम भी है। View all posts by Somesh Upadhyay →
Follow Us :GoogleNews
देवास के बागली में 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, पारिवारिक समस्या बताकर मचाया हड़कंप