एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मार्शल आर्ट के दिग्गज और एक्शन फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले चक नॉरिस का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पूरी दुनिया उनके जाने के शोक में डूबी हुई दिखाई दे रही है।
चक नॉरिस को बड़े पर्दे पर अपने दमदार किरदारों के लिए पहचाना जाता है। वो जिस अविश्वसनीय ढंग से जीवन रक्षा कौशल के लिए लोगों को प्रशिक्षित करते थे और उसे पर्दे पर पेश करते थे वह काबिल-ए-तारीफ है। अपने इस कौशल की वजह से वह ग्लोबल सिंबल बन चुके थे।
सोशल मीडिया पर मिली जानकारी
चक के परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा हम परिस्थितियों को गोपनीय रखना चाहते हैं। यह जान लीजिए कि वह अपने परिवार के बीच थे और शांति में थे। उनका निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है परिवार में से मेडिकल इमरजेंसी बताया है। यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।
इमोशनल हुए अक्षय
नॉरिस के निधन का असर बॉलीवुड पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उन्हें याद करते हुए दिखाई दिए। एक्टर ने लिखा “एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए चक को मिसिंग इन एक्शन और वे ऑफ़ द ड्रैगन सहित कई फिल्मों में देखना केवल मनोरंजन नहीं था बल्कि शिक्षा थी। ताकत, अनुशासन और परदे पर उनका कंट्रोल हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं उस प्रेरणा के लिए आभारी रहूंगा जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया है।”
Growing up as a martial artist, watching Chuck Norris in Way of the Dragon, Missing in Action and many more wasn’t just entertainment…it was education. The discipline, strength, and that effortless command he brought on screen stayed with me. Grateful for the inspiration that… pic.twitter.com/thAc1t26Hm
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 20, 2026
कई प्रोजेक्ट्स में नॉरिस ने किया काम
यह तो हम सभी जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले अक्षय कुमार मार्शल आर्टिस्ट हुआ करते थे। यही वजह है कि उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचाना जाता है। नॉरिस भी टीवी और फिल्मों का हिस्सा बनने से पहले मार्शल आर्ट के क्षेत्र में खूब पहचान हासिल कर चुके थे। उन्हें छह बार इंटरनेशनल प्रोफेशनल मिडिलवेट कराटे चैंपियन का खिताब मिला। उन्होंने खुद अपनी कोरियाई मूल की अमेरिकी शैली तैयार की। वह यूनाइटेड फाइटिंग आर्ट फेडरेशन की स्थापना करने वालों में से एक है जिसके जरिए दुनिया भर में 3300 से ज्यादा चक नॉरिस सिस्टम ब्लैक बेल्ट दिए हैं। नॉरिस को दर्शकों ने टेक्सास रेंजर और वॉकर जैसी टेलिविजन सीरीज में काम करते हुए देखा है।






