31 साल पहले आया था कंट्रोवर्सी से भरपूर ये गाना, इसके बोल सुन उड़ गए थे दर्शकों के होश

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में ही नहीं बल्कि उनके गाने भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सॉन्ग के बारे में बताते हैं जिसे लेकर जमकर कंट्रोवर्सी हुई थी।
Controversial Song

हिंदी सिनेमा में दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फ़िल्में और गाने बनाए जाते हैं। इनमें से कुछ चीज है तो बहुत पॉपुलर बन जाती है वहीं कुछ ऐसी भी होती है जिन्हें कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ता है। कभी फिल्मों के डायलॉग, कभी सीन तो कभी गाने भी चर्चा में आ जाते हैं।

अपने 90s के कई सारे गाने सुने होंगे जो दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताते हैं जिसे खलबली मचा दी थी। इस गाने के बोल डबल मीनिंग थे जिसकी वजह से इसे पसंद भी किया गया और कंट्रोवर्सी भी हुई। यह आज भी एक आईकॉनिक गाने के रूप में प्रसिद्ध है।

अंदाज का कंट्रोवर्सी वाला गाना (Controversial Song)

31 साल पहले यानी की 1994 में अनिल कपूर की फिल्म अंदाज आई थी। इस फिल्म में ‘दरवाजे पर खड़ा है आशिक तेरा’ गाना था। इससे जूही चावला और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था। साधना सरगम और विनोद राठौड़ ने इसे अपनी आवाज दी थी और म्यूजिक बप्पी लहरी का था। इस गाने में कई सारे ऐसे शब्द थे जो विवाद की वजह बन गए थे। हालांकि इसके बावजूद भी है सुपरहिट साबित हुआ।

आज भी है सुपरहिट

गाने की शूटिंग जब शुरू की जाने वाली थी तब जूही चावला ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, बाद में वह इसे करने के लिए तैयार हो गई। जब यह गाना दर्शकों के बीच आया तो हर जगह इसके बारे में बातें की जाने लगी। सोशल मीडिया पर आज भी यह हिट है। इंडियन सिनेमा के दर्शकों के बीच जिसने अपनी अलग पहचान बनाई है।

कैसी थी फिल्म अंदाज

इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी थी। फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, कादर खान, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर, राज बब्बर और सतीश कौशिक जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी और दूसरे गाने भी दर्शकों को बहुत पसंद आए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews