पिटते-पिटते बचे वैष्णो देवी पहुंचे Elvish Yadav, भीड़ के बीच हुई झड़प

Elvish Yadav

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव कुछ दिनों पहले काफी चर्चा में आए थे। एक कानूनी मामले को लेकर उनकी काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि, कुछ ही दिनों में यह मामला ठंडा पड़ गया। अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं और बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। एल्विश अपने दोस्त राघव शर्मा के साथ वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। यहां उनकी भीड़ के साथ झड़प हो गई है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये मामला कटरा का है, जहां पर एल्विश और उनके दोस्त राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया। भीड़ में से एक शख्स ने राघव की कॉलर पकड़ ली और दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई। यह सब होता देख एल्विश को तुरंत ही वहां से बाहर निकाला गया और राघव को भी गार्ड्स ने भीड़ से अलग किया।

भीड़ में घिरे एल्विश

[dgv_vimeo_video id=”897378566″]

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति उनकी तरफ आता है जो शायद रिपोर्टर है और वह उनसे सवाल पूछता है कि आप माता वैष्णो के दरबार में आए हैं आपको कैसा लग रहा है। एल्विश उसे जय माता दी कहते हुए बोलते हैं कि यह सब मत करो। लेकिन वह नहीं मानता और बार-बार उनकी तरफ माइक करता है।

तभी राघव शर्मा उनसे बोलते हैं कि आप क्या कर रहे हो और वह व्यक्ति उनकी कॉलर पड़कर उन्हें घसीट लेता है। तभी एल्विश के साथ मौजूद लोग उन्हें तुरंत लेकर निकलते हैं। कॉलर पकड़ने वाला शख्स राघव के साथ मारपीट करने की कोशिश करता है तभी गार्ड्स आते हैं और उन्हें अपने साथ ले जाते हैं।

विवादों में रहे हैं एल्विश

ये पहली बार नहीं है जब एल्विश विवादों का हिस्सा बने हो इसके पहले वह कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले उनका नाम सांपों के जहर की तस्करी के मामले में सामने आया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews