Hindi News

दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह से बात नहीं करने देती है नन्ही दुआ, एक्ट्रेस ने शेयर की वीडियो

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दीपिका पादुकोण को हाल ही में अपनी बेटी दुआ का एक राज फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी बच्ची उन्हें अपने पति से बात नहीं करने देती।
दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह से बात नहीं करने देती है नन्ही दुआ, एक्ट्रेस ने शेयर की वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से अपनी मदरहुड जर्नी इंजॉय कर रही हैं। उन्हें अक्सर अपने पति रणवीर सिंह के साथ देखा जाता है। इस कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है। इन दोनों ने अपनी बेटी दुआ को लाइमलाइट से दूर रखा हुआ है।

कपल को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर बहुत कम शेयर करते हुए देखा जाता है। हालांकि, समय-समय पर एक्ट्रेस अपनी बेटी के बारे में कोई ना कोई बात सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करते हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस को अपनी लाडली के बारे में बात करते हुए देखा गया।

दीपिका ने खोला दुआ का राज

दीपिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का राज फैंस को बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बूढ़ा आदमी चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा मेरा बेबी सिर्फ इसलिए तेज आवाज निकालता है क्योंकि मैं और मेरे पति बात कर रहे होते हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

 Deepika Padukone

लाइमलाइट से बेटी को रखते हैं दूर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। पिछले साल दिवाली के मौके पर कपल ने अपनी बच्चों का चेहरा रिवील किया था। यह हमेशा अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। फैंस को हमेशा दुआ की एक झलक पानी का इंतजार रहता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews