रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को मिली जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने धुरंधर 2 का अनाउंसमेंट कर दिया है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मूवी से जुड़ी कोई भी जानकारी जब भी सामने आती है तो यह एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाता है।
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और तब से ही फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब लग रहा है कि इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है क्योंकि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर की ट्रेलर रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। चलिए जान लेते हैं कि रणवीर सिंह की इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर कब आने वाला है।
कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो की ओर से धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर का अधिकारिक अनाउंसमेंट कर दिया गया है। फिल्म का नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया है कि ट्रेलर शनिवार 7 मार्च सुबह 11:01 पर रिलीज होगा। पोस्ट के कैप्शन में मार्क्स ने लिखा हौसला ईंधन बदला। ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पांच भाषाओं में होगी रिलीज
धुरंधर की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसे हिंदी के साथ-साथ दूसरी भाषाओं में भी रिलीज करने का निर्णय लिया है। सेकंड पार्ट को हिंदी के अलावा तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।
कैसी होगी कहानी
धुरंधर की कहानी गैंगस्टर रहमान डकैत की जिंदगी और पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के इर्द गिर्द बताई गई थी। अब सेकंड पार्ट में हमज़ा अली मजारी यानी रणबीर सिंह के किरदार पर फोकस रखा गया है। आगे की कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे जसकीरत सिंह रंगी हमजा बनाकर पाकिस्तान में एंट्री लेता है। धुरंधर के मिशन को फिल्म में अच्छी तरह से पेश किया जाएगा। यह 19 मार्च 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।






