मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उन किसानों को बड़ी राहत दी है जो किसी कारण से अभी तक गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन नहीं करा पाए और कल 7 मार्च आखिरी तारीख होने से चिंतित हैं, सीएम ने पंजीयन की तारीख को बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दिया है।
सीएम डॉ.मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में किसान कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा कर कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देगी। उन्होंने कहा कि गेहूं की एमएसपी 2585 रुपये है इसपर सरकार 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देगी यानि सरकार किसान से उसका गेहूं 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगी।
गेहूं पंजीयन की तारीख बढ़कर 10 मार्च
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे संकल्प पत्र में 2028 गेहूं की खरीद 2700 रुपये तक करने की घोषणा है जिसे हम जरुर पूरा करेंगे, मुख्यमंत्री ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन नहीं कराने पर किसानों की चिंता का हल करते हुए पंजीयन की तारीख को 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया है।
किसानों से उड़द लगाने की अपील
डॉ मोहन यादव ने किसानों से कहा कि वे उड़द लगाएं, ताकि ठीक से उनको इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी हो जाए। उन्होंने कहा किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली दी जाएगी जिससे रात के समय बिजली से सिंचाई के कारण होने वाले संकटों से बचा सकें।






