Singham Again में इस किरदार में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, एक्शन सीक्वेंस का लगेगा तड़का

Singham Again

Singham Again: बॉलीवुड के शानदार फिल्म मेकर रोहित शेट्टी जब भी कोई फिल्म लेकर आते हैं दर्शकों को उसका बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले साल अपनी फिल्म ‘सर्कस’ के समय उन्होंने ‘सिंघम’ की तीसरी फ्रेंचाइजी ‘सिंघम अगेन’ के बारे में जानकारी देते हुए दीपिका पादुकोण का इसका हिस्सा बनने के बारे में बताया था। फिल्म में उन्हें लेडी सिंघम के तौर पर देखा जाने वाला है।

सिंघम अगेन में दीपिका का रोल

इस फिल्म के बारे में कई सारी खबरें और अटकलें सामने आ चुकी है और अब आ रही खबरों के मुताबिक पटकथा लगभग तैयार है और सितंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में जो दावा किया जा रहा है उसके मुताबिक दीपिका को अजय देवगन की बहन के तौर पर दिखाया जाने वाला है, जो खुद एक पुलिस ऑफिसर होने वाली है।

एक्शन करेंगी दीपिका पादुकोण

जानकारी के मुताबिक लेडी सिंघम की भूमिका निभाते समय दीपिका को कुछ एक्शन सीन भी करना होंगे, इसके लिए वह तैयारी शुरू कर चुकी हैं। फिल्म में दीपिका के कैरेक्टर को शामिल करने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि पात्र ऐसा हो जिसे लेकर आगे भी फिल्म बनाई जा सके।

फिल्म में एक्ट्रेस की भूमिका ज्यादा लंबी तो नहीं होने वाली है लेकिन वह जितना भी किरदार निभाएंगी, वह बहुत खास होगा। दीपिका पादुकोण और अजय देवगन फिल्मों में मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे यह तो तय हो चुका है लेकिन इसके अलावा और कौन से स्टार्स की भूमिका इसमें होगी, ये अभी क्लियर नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews