‘The Family Man 2’ को बैन करने की उठी मांग, अब तमिल फिल्म निर्माता भारतीराजा भी उतरे विरोध में

‘The Family Man 2’ को बैन करने की उठी मांग, अब तमिल फिल्म निर्माता भारतीराजा भी उतरे विरोध में

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) को देखने के लिए दर्शक बेताब थे। और अब उनका इंतजार भी पूरा हो चुका है। एक और जहां लोग मनोज बाजपाई, समांथा अक्कीनेनी, प्रियामणि की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वेब सीरीज को लेकर विरोध कर रहे हैं। बतादें कि इस वेब सीरीज को लेकर पहले से ही कई लोगों ने बैन की मांग की थी। और अब तमिल फिल्म निर्माता भारतीराजा ने 7 जून सोमवार को ट्विटर पर एक बयान जारी कर अमेजन प्राइम वीडियो की हिट थ्रिलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन दो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें…मुरैना : मौत के बाद शव को एसपी ऑफिस के बाहर रख परिजनों ने किया हंगामा, यह है पूरा मामला

भारतीराजा ने ट्वीट कर कहा कि “हम यह जानकर परेशान हैं कि तमिलनाडु के एक मंत्री सहित कई तमिलों द्वारा किए गए अनुरोध के बावजूद ‘द फैमिली मैन’ की स्ट्रीमिंग को रोकने के लिए,केंद्र सरकार ने एक आदेश पारित नहीं किया है” भारतीराजा ने यह कहा कि शो के निर्माताओं को तमिल ईलम के इतिहास के बारे में समझ की कमी है, उन्होंने कहा, “शो के दृश्यों से पता चलता है कि यह उन लोगों द्वारा बनाई गई है जो तमिल ईलम सेनानियों के इतिहास को नहीं जानते हैं। मैं उस शो की निंदा करता हूं जो विद्रोह का अपमान करता है, जो अच्छे इरादों, वीरता और बलिदान से भरा था।” अपने बयान में भारतीराजा ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से शो की स्ट्रीमिंग को तुरंत रोकने का अनुरोध किया। बयान में उन्होंने यह भी कहा, “जैसा कि हम सभी जानते हैं, शो लगातार तमिल, मुस्लिम और बंगाली समुदायों के लोगों को खराब रोशनी में दिखाता है।”

ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी चेतावनी
ट्विटर पर बयान साझा करते हुए, भारतीराजा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वे शो को स्ट्रीम करना जारी रखते हैं, तो दुनिया भर के तमिल लोग अमेजन प्राइम (amazon prime) का समर्थन करना बंद कर देंगे और ओटीटी दिग्गज से जुड़े अन्य व्यवसायों और सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। बतादें कि उनका बयान ऐसे समय में आया है जब तमिलनाडु के कई नेटिज़न्स और राजनेताओं ने शो को प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया है।

विरोध में हैशटैग #Familyman2_against_tamil
बतादें कि अभिनेता मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और सामंथा अक्किनेनी की प्रमुख भूमिका में है। सीरीज के दूसरे सीज़न की स्ट्रीमिंग 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर शुरू हुई। जिसका एक तमिल लोगों ने विरोध किया है। और हैशटैग #Familyman2_against_tamil ट्रेंड होने लगा। कुछ लोग ऐमेज़ॉन को बॉयकॉट (Boycott) करने की मांग भी कर रहे हैं। साथ ही सीरीज में तमिल संघर्ष को गलत तरीके से दिखाने की भी बात सामने आ रही है। वही तमिल लोगों का कहना है कि इसमें उनकी छवि खराब हो रही है। जिसको लेकर ट्विटर पर ‘द फैमिली मैन’ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

यह भी पढ़ें…AFC Asian/FIFA World Cup Qualifiers: भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews