बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। जब वेलकम टू द जंगल की सफलता के बीच इसने सिनेमाघर में कदम रखा तो पहले ही दिन कमाल कर दिया। इस फिल्म ने अपनी एंट्री के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है।
इस कॉमेडी फिल्म ने बड़े पर्दे पर तब एंट्री की जब पहले से ही अल्फा और वेलकम 3 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थी। इन फिल्मों की कमाई सिंगल डिजिट में करोड़ों रुपए थी। लेकिन धमाल 4 ने डबल डिजिट के साथ खाता खोला है। चलिए जान लेते हैं पहले दिन का फिल्म ने क्या कमाल दिखाया है।
धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी धमाल 4 बीते दिन सिनेमाघर में रिलीज की गई है। मेकर्स की तरफ से फिल्म का खूब ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया लेकिन उसके बाद भी पहले दिन इसकी कमाई शॉकिंग रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 13.75 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया है।
Dhamaal 4 Day 1 Afternoon Occupancy #Hindi #Dhamaal4 https://t.co/17sjWBRZKW
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) July 10, 2026
कैसा रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इस फिल्म ने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना दबदबा दिखाया है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी इसका कलेक्शन करोड़ों रुपए रहा। इसका डे वन ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रहा। इस तरह से इंडियन और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में 21.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
इन फिल्मों को पछाड़ा
अपनी रिलीज के साथ ही धमाल 4 ने कई फिल्मों को टक्कर दी है। ये गुरुवार तक 2 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रही थी लेकिन धमाल 4 को एंट्री के साथ ही इसका कलेक्शन 1 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं अल्फा पर भी इसका असर नजर आया और फिल्म ने सिर्फ 1.65 करोड़ रुपए कमाए।






