बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है। 89 साल के धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया है। वैसे कोई गंभीर बात नहीं है उन्हें केवल रुटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। इस बीच उनकी बेटी ईशा देओल को एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया।
जैसे ही यह खबर सामने आई की धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है, फैंस के बीच चिंता के लहर दौड़ गई। लोगों को लग रहा था कि वह सीरियस है। लेकिन बाद में ये सामने आया कि उम्र से जुड़ी चीजों को लेकर रुटीन चेकअप के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। इसी बीच आज एक्टर की बेटी ईशा का जन्मदिन है और वह अपने माता-पिता को लेकर इमोशनल होती हुई नजर आई।
ईशा देओल का इमोशनल पोस्ट (Dharmendra)
ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि आज एक्ट्रेस अपना 44वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उन्होंने अपने माता-पिता के लिए दिल की बातें लिखी है।
एक्ट्रेस ने अपना आज का दिन माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा कि “मैं जो भी हूं आप दोनों की वजह से हूं।” एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए। ईशा ने अपने माता-पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपनी नन्ही सी गुड़िया को प्यार से देख रहे हैं। छोटी सी इशा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा “मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा और मम्मा।” इसके साथ उन्होंने प्यार भरी इमोजी का इस्तेमाल किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजी है। एक्ट्रेस ने कहा आप सभी के प्यार के लिए बहुत शुक्रिया, खुश रहिए, स्वस्थ रहिए और हमेशा मजबूत बने रहिए।
सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
ईशा देओल की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा फिल्मी सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। मनीषा कोइराला ने कमेंट करते हुए लिखा प्यारा और कई सारे दिलवाले इमोजी लगाए। कई फैंस एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते और इमोजी भेजते हुए दिखाई दिए। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के लिए प्यार और आभार जताया है इसके पहले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की सालगिरह पर भी उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि “हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा पापा आप मेरी दुनिया है मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”
कैसी है धर्मेंद्र की तबियत
धर्मेंद्र के पास को लेकर उनकी टीम की ओर से जो बयान सामने आया है उसके मुताबिक एक्टर केवल रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए हैं। उम्र के चलते समय-समय पर उन्हें अपने चेकअप करवाने पड़ते हैं इसलिए वह फिलहाल अस्पताल में हैं। किसी ने उन्हें स्पॉट किया होगा जिस वजह से यह न्यूज़ आग की तरह फैल गई। वह बिल्कुल स्वस्थ है और घबराने वाली कोई भी बात नहीं है। बता दे की कुछ हफ्ते पहले भी उन्हें अस्पताल में देखा गया था तब भी वह रुटीन चेकअप के लिए आए थे। वह पूरी तरह से स्वस्थ है और मुस्कुरा रहे हैं।






