Hindi News

Dilip Kumar का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए बंद, पढ़िये उनका आखिरी ट्वीट

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Dilip Kumar का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए बंद, पढ़िये उनका आखिरी ट्वीट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले हिंदी सिनेमा के महान कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) जुलाई में इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जो स्थान रिक्त हुआ है, वो कभी नहीं भर पाएगा। अब दिलीप साहब के जाने के बाद उनका ट्विटर अकाउंट (twitter) भी बंद किया जा रहा है। इस बात की जानकारी उनके प्रवक्ता फैसल फारूकी (Faisal Farooqui) ने बुधवार को दी। कहा गया है कि काफी चर्चा और सायरा बानो (Saira Banu) की सहमति के बाद ये फैसला लिया गया है।

सोनू सूद के घर IT विभाग का छापा, आम आदमी पार्टी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में फैसल फारूकी के मार्फत से कहा गया है कि “बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद, तथा सायरा बानो जी की सहमति से मैंने प्रिय दिलीप कुमार साब के ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।” इस तरह दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल के किया गया ये आखिरी ट्वीट है, जिसमें इसे बंद करने की सूचना दी गई है।

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1438094787396071426?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews