Hindi News

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति के करियर पर की बात, बोली- उनके रास्ते में बन गई हूं रोड़ा

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
फिलहाल, दिव्यांका त्रिपाठी ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी बीच वह अपने पति के करियर की बात को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति के करियर पर की बात, बोली- उनके रास्ते में बन गई हूं रोड़ा

Divyanka Tripathi : छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुकी दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, अक्सर ऐसा सुनने में आ रहा था कि दिव्यांका की पापुलैरिटी के कारण उनके पति ने अपनी पहचान खो दी है। जिस पर एक्ट्रेस ने अब खुलकर बात की है।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी एक्टर विवेक दहिया से 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। इनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

अभिनेत्री ने किया रिएक्ट

मीडिया से बातचीत करते हुए ने एक्ट्रेस ने अपने पति के कैरियर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि मुझे लगता है मैं विवेक के लिए उसके रास्ते का रोड़ा बन गई हूं। जब हम साथ होते हैं, तो लोग मुझे देख रहे होते हैं और एक बंदा नजरअंदाज हो रहा होता है। आगे उन्होंने अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए कहा कि शादी होने के बाद वह परछाई हो गए हैं, जो पत्नी के लिए दुखद बात है। इसलिए मैं चाहूंगी कि मेरे पति को उनके काम के लिए जाना जाए।

मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान

दिव्यांका त्रिपाठी ने करियर में अपनी पहचान “बनू मैं तेरी दुल्हन” सीरियल से बनाई थी, जो ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला फेमस डेलीशॉप था। इस सीरियल में उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिल चुका है। फिलहाल, उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews