टेलीविजन को मशहूर ईशि मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी असल जिंदगी में मां बन चुकी हैं। 26 मई को उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। उनकी ये डिलीवरी सी सेक्शन के जरिए हुई। जिसके बाद अब एक्ट्रेस को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल से छुट्टी होने के बाद दिव्यांका और विवेक अपने दोनों नन्हे शहजादों को लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकले। इस दौरान दोनों ने मीडिया का अभिवादन किया। बता दें कि इस कपल ने अपनी शादी के 10 साल बाद बच्चों का वेलकम किया है।
रीतिरिवाजों से हुआ वेलकम
जैसे ही दिव्यांका और विवेक अपने बच्चों के साथ घर पहुंचे। एक्ट्रेस की सासू मां ने दोनों बच्चों की नजर उतारी और फिर आरती की। इसके बाद एक्ट्रेस को पैप्स के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। बेटों के स्वागत के लिए कपल की गाड़ी फूलों से सजी हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। उन्होंने मजाक में कहा हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था, एक पे एक फ्री। ये सुनकर सभी हंसने लगे।
View this post on Instagram
Video Credit: instant bollywood
शादी के 10 साल बाद बने पैरेंट्स
दिव्यांका और विवेक के लिए यह दोनों नन्हे मेहमान किसी फरिश्ते से कम नहीं है। दरअसल अपनी शादी के 10 साल बाद यह जोड़ी पेरेंट्स बनी है। टेलीविजन के पॉपुलर शो यह है मोहब्बतें के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। शुरुआत में हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को भोपाल में इन दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। ये टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतते देखा जाता है।
View this post on Instagram






