बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से डॉन 3 को लेकर फरहान अख्तर के साथ हुए विवाद के चलते चर्चा में बने हुए हैं। एक्सेल इंटरटेनमेंट की ओर से की गई शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज की तरफ से रणवीर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन नोटिस जारी किया गया है।
फेडरेशन द्वारा जारी किए गए इस नोटिस के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया है। फेडरेशन ने कहा है कि उससे जुड़े लाखों का अनुसार एक्टर के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि, ये तब तक के लिए है जब तक एक्टर का विवाद फरहान के साथ सुलझ नहीं जाता है। अब इस मामले में राम गोपाल वर्मा को एंट्री लेते हुए देखा गया।
रणवीर के विवाद में राम गोपाल वर्मा की एंट्री
FWICE की तरफ से लगाए गए बैन के बाद पूरी इंडस्ट्री से अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस मामले में रणबीर की जगह FWICE पर ही बैन लगाने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।
राम गोपाल वर्मा का क्या कहना
X पर पोस्ट करते हुए रामगोपाल वर्मा ने कहा कि यह तथाकथित बैन और असहयोग फेडरेशन के लिए एक बहुत बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन पुराने जमाने की व्यवस्था का दिखावटी प्रदर्शन है जो अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वह लाखों मजदूर जिनकी तरफ से फेडरेशन बोलने का दावा कर रहा है। वह निर्माता और रणवीर के बीच चल रहे विवाद से अनजान हैं। वर्मा ने कहा कि फेडरेशन ना तो कोई अदालत है और ना ही सरकार द्वारा अधिकृत कोई संस्था। उन्होंने इस कंगारू कोर्ट कहा जो न्याय देने का दिखावा करता है। निर्देशक का कहना है कि FWICE कानूनी नियमों, सही प्रक्रिया और निष्पक्षता को अवहेलना करता है।
BAN “FWICE” and not @RanveerOfficial
The so called “BAN” or non co operation in the style of Gandhiji , will eventually become a BIG FAT JOKE on FWICE
This isn’t industry or worker protection, like they are claiming. It is just a pure performative muscle flexing , by an…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 29, 2026
लाखों लोगों को देते हैं रोजगार
राम गोपाल वर्मा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अब हम मुख्य बात करते हैं जिसे हर कोई जानता है। विवाद करने वाली कंपनी भी की अगर रणवीर सिंह बस हां मैं सर हिला दे तो कल सुबह उनके घर के बाहर प्रोड्यूसर के लंबे लाइन लग जाएगी, जिनके हाथों में चेक होंगे। राम का कहना है कि रणबीर जैसे सितारे लाखों कर्मचारियों के लिए रोजगार के मौके पैदा करते हैं और इन्हीं की वजह से इंडस्ट्री कायम है।
एक्टर का वर्क फ्रंट
धुरंधर एक्टर रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब उन्हें हंसलीहता के बेटे जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म प्रलय में देखा जाएगा। फिलहाल इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।






