एडवांस बुकिंग में धूम मचा रही दृश्यम 3, पहले दिन कर सकती है धुंआधार ओपनिंग

मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। चलिए इसकी कमाई का आंकड़ा देख लेते हैं।
Drishyam 3

जीतू जोसेफ की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मोहनलाल को एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में देखने के लिए जो बज बना हुआ है, वो देखते ही बन रहा है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है।

फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है उसके पहले ही एडवांस बुकिंग के मामले में धमाल मचा रही है। इसकी प्री टिकट सेल को जबरदस्त रिस्पांस मिलता दिखाई दे रहा है। चलिए जान लेते हैं कि एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने कितना कमा लिया है।

दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर में ग्रीष्मति में एडवांस बुकिंग के मामले में 21 करोड रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म एनालिस्ट एबी जॉर्ज की दुनिया भर में फिल्म की प्री सेल जबरदस्त तरीके से चल रही है। ये किसी भी मलयालम अभिनेता की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

घरेलू बाजार में कैसी परफॉर्मेंस

घरेलू बाजार में दृश्यम 3 की परफॉर्मेंस की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इसकी एडवांस बुकिंग 5.50 करोड़ होने का अनुमान है। वहीं देश में कुल एडवांस बुकिंग 9 करोड़ के करीब पहुंचने का अंदाजा लगाया जा रहा है। कर्नाटक तमिलनाडु और अन्य क्षेत्रों में डब की गई रिलीज की मांग देखने को मिल रही है। इसे मलयालम के साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।

ओवरसीज में अच्छा रिस्पांस

ओवरसीज मार्केट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यूनाइटेड किंगडम, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में काफी अच्छी बुकिंग देखी जा रही है। अगर इसी रफ्तार से बुकिंग चलती रही तो पहले शो के शुरू होने से पहले एडवांस बुकिंग में यह फिल्म 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। वही फिल्म की पापुलैरिटी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन दुनिया भर में इसका कलेक्शन 35 करोड रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews