
30 Years Of Baazigar : 90 दशक की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीगर’ साल 1993 में रिलीज हुई थी, जिसे आज यानि 12 नवंबर को 30 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें कि इसके निर्देशक मस्तान बर्मावाला और अब्बास बर्मावाला थे। इसमें मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख़ ख़ान, काजोल और शिल्पा शेट्टी शामिल थे। ‘बाजीगर’ एक रोमांटिक थ्रिलर थी, जिसमें शाहरुख़ ख़ान ने चालाक युवक का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार का बदला लेता है। जिससे वो बदला लेता है उसकी एक बेटी यानि शिल्पा को वो प्यार के चाल में फंसा कर मौत के घाट उतार देता है लेकिन वो काजोल से सच में प्यार कर बैठता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

शेयर की फोटो
मूवी के गाने आज भी लोगों के जुबान पर सिर चढ़कर बोलता है। जिन्हें कुमार सानु, उदित नारायण और अनु मलिक ने अपनी आवाज दी थी। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था। उनके कैरियर की शुरुआत में उन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था। इधर, काजोल ने इस फिल्म में अपनी दूसरी फिल्मी शैली दिखाई। बता दें कि काजोल ने आज फिल्म के 30 वर्ष पूरे होने पर इसे याद करते हुए अपनी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर तस्वीरें साझा की है।

लिखा ये प्यारा मैसेज
जिसे शेयर करते हुए उन्होंने बहुत ही प्यारा मैसेज भी लिखा, “बाज़ीगर के 30 साल पूरे हो गए हैं और इस सेट पर बहुत कुछ पहली बार हो रहा था।उन्होंने आगे लिखा कि वो पहली बार सरोज जी के साथ काम की। केवल इतना ही नहीं बॉलीवुड के किंग खास से भी उनकी पहली मुलाकात इसी सेट पर हुई थी। वहीं, अनु मलिक से भी वो पहली बार ही मिली थीं। आगे वो लिखती हैं, “मैं 17 साल की थी जब मैंने फिल्म शुरू की थी। अब्बास भाई और मस्तान भाई ने वास्तव में एक पसंदीदा बच्चे की तरह व्यवहार किया। मैं जॉनी लीवर और शिल्पा शेट्टी को कैसे भूल सकती हूं। बहुत सारी अच्छी यादें और न रुकने वाली हंसी। आज भी इस फिल्म का हर गाना और डायलॉग मेरे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला देता है।”
View this post on Instagram
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

