‘Fighter’ का जबरदस्त पोस्टर आउट, रिलीज डेट को लेकर ऋतिक रोशन ने दी अपडेट

Fighter new poster

Fighter New Poster: साल 2023 हिंदी सिनेमा के दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्मों का डोज देकर गया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ की बात करें या फिर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर’ की सभी ने धमाल मचाया है। साल के आखिर में आई एनिमल, डंकी और सालार भी कमाल दिखाती नजर आ रही है। अब सभी 2023 को अलविदा कहते हुए 2024 में एंट्री करने के लिए काफी उत्सुक हैं। इसी के साथ आने वाले साल में कई फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ भी इन्हीं में से एक है। अब हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर पोस्टर के जरिए अपडेट दिया है।

ऋतिक ने शेयर किया पोस्टर

फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा करण सिंह ग्रोवर जैसे शानदार कलाकार भी दिखाई देने वाले है। फिल्म के दो गाने और टीजर रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म की झलक देखने के बाद फैंस इसकी कहानी देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब एक पोस्टर मेकर्स ने शेयर किया है जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर को देखा जा सकता है। पोस्टर सामने आने के बाद फैंस की बेचैनी बढ़ चुकी है।

कब होगी रिलीज

पोस्टर रिलीज करते हुए ऋतिक रोशन ने यह भी बता दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देने वाली है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “एयर ड्रैगन ने अब से 1 महीने बाद आप सबसे मिलने के लिए कमर कस ली है। फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज की जाएगी।” बता दें कि इसके पहले सिद्धार्थ आनंद ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को भी इसी तारीख को रिलीज किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है अब देखते हैं कि ‘फाइटर’ क्या कमाल दिखाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews