Hindi News

Films in July 2022 : जुलाई में ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज हो रही है रिलीज, देखें लिस्ट

Written by:Ayushi Jain
Published:
Films in July 2022 : जुलाई में ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज हो रही है रिलीज, देखें लिस्ट

Films in July 2022 : जुलाई (July) महीने की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में अगर आप फिल्म (Movies 2022) देखने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं जुलाई के महीने में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें जुलाई के महीने के शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज की गई है एक का नाम रक्षा कवच ओम और दूसरी फिल्म का नाम रॉकेट्री : द नबी इफेक्ट। इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस नहीं रहा, यह दोनों ही फिल्म फ्लॉप रही।

जानकारी के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर की रक्षा कवच ओम फिल्म ने पहले दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी फिल्म ने सिर्फ 65 लाख रुपए ही कमाए हैं। लेकिन फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है,क्योंकि जुलाई के महीने में आपको एंटरटेन कराने के लिए और भी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनके बारे में जानते हैं-

सिनेमाघर में –

आपको बता दें सिनेमाघर में जुलाई के महीने में फिल्म शमशेरा रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 24 जुलाई के दिन रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल बताया जाएगा वही संजय दत्त की खलनायक की वाली यह फिल्म काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की पूरी टीम जोरों शोरों से फिल्म का प्रचार करने में लगी हुई है।

इसके अलावा 29 जुलाई के दिन एक विलन रिटर्न्स फिल्म आने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को काफी ज्यादा अट्रैक्ट किया है इस फिल्म में जॉन अब्राहम अर्जुन कपूर दिशा पटानी और तारा सुतारिया नजर आने वाले हैं।

Must Read : जानें कब से शुरू हो रहा है Sawan का महीना, इस दिन है रक्षाबंधन

वहीं 15 जुलाई के दिन शाबाश मिठू भारत की सफलतम महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक पर बनाई गई यह फिल्म रिलीज की जाएगी इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आने वाली हैं हालांकि अब तक इस फिल्म का कोई खास बज नहीं है।

इन सबके अलावा सिनेमाघर में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की हिट द फास्ट भी रिलीज होने वाली है यह फिल्म साउथ फिल्म की रीमिक्स है।

इसके बाद 8 जुलाई के दिन विद्युत जामवाल शिवालिका ओबेरॉय की सुपरहिट फिल्म खुदा हाफिज का सेकंड पार्ट रिलीज होने वाला है। जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म –

अब बात करें ओटीटी प्लेटफॉर्म की तो जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है इसमें से सबसे पहले 29 जुलाई को गुड लक जैरी डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जानवी कपूर और दीपक डोबरियाल नजर आने वाले हैं।

इसके बाद 15 जुलाई के दिन नेटफ्लेक्स पर पंचायत से हीरो बने जितेंद्र कुमार की जादूगर फिल्म रिलीज की जाएगी। वहीं 8 तारीख को रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बियर ग्रील्स रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा 8 जुलाई के दिन ही 5G पर सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड भी रिलीज होने वाली है जबकि 15 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर फौजी एक्शन वाली सीरीज शूरवीर रिलीज होने वाली है। वही 20 जुलाई के दिन नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूड्रामा आ रहा है जिसका नाम है इंडियन प्रिडेटर द बूचर ऑफ दिल्ली।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews