होली से पहले शुक्र (Shukra) और चंद्रमा एक ही दिन अपनी चाल बदलने वाले हैं। 2 मार्च को असुरों के गुरु शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 26 दिनों तक संचरण करते रहेंगे। इसके बाद 26 मार्च को मेष राशि में शुक्राचार्य का गोचर होगा। इसी दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने वाला है, जिसका स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य को माना जाता है। यहाँ दो दिनों तक करने के बाद चंद्रदेव कन्या राशि में 4 मार्च को प्रवेश करेंगे।
शुक्र और चंद्रमा के राशि परिवर्तन (Shukra Chandra Gochar) का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी को इससे फायदा तो किसी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। करियर और कारोबार में तरक्की के योग भी बन सकते हैं। आइए जानें इन दोनों ग्रहों का गोचर किन लोगों का भाग्योदय कर सकता है?
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र और चंद्रमा का गोचर शुभ साबित होगा। छात्रों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। कारोबार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। यात्रा की योजना भी बन सकती है। घर-परिवार में खुशहाली आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव भी दूर होगा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को सही समय पर का पूरा करने में भी सफल होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा मनोकामनाओं की पूर्ति थी हो सकती है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। इनका में वृद्धि और प्रमोशन मिल सकता है। प्रेमियों के लिए दिया समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर भी शुक्र और चंद्रमा की कृपा बरसाने वाली है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विदेश जाकर काम करने का सपना भी पूरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा भी कर सकते हैं। सही समय पर आप अपना लक्ष्य पूरा करने में भी सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य अंधविश्वास फैलाने नहीं बल्कि सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। भविष्यवाणियों की कोई गारंटी भी नहीं लेता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)






