इस फ्राइडे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, थियेटर से लेकर OTT तक मचेगा बवाल

आजकल फ्राइडे अपने साथ एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आता है। एक तरफ बड़े पर्दे पर फिल्में रिलीज होती है तो दूसरी तरफ ओटीटी पर भी फिल्मों और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है। चलिए जान लेते हैं कि इस शुक्रवार आप क्या देख सकते हैं।
Friday Release

हर फ्राइडे का एंटरटेनमेंट के शौकीन दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल इस दिन कई सारी फिल्में रिलीज की जाती है और दर्शन एंटरटेनमेंट के इस डोज के लिए पहले से ही तैयार हो जाते हैं। आज गुरुवार हो चुका है और कल एक बार फिर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाएगी।

आजकल फ्राइडे का यह धमाल केवल बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर भी देखने को मिलता है। ओट पर जबरदस्त फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है और दर्शक घर बैठे भरपूर मनोरंजन कर पाते हैं। अगर आप भी 6 जून को रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा।

फ्राइडे की जबरदस्त रिलीज (Friday Release)

हाउसफुल 5

हाउसफुल बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी है और इसका पांचवा हिस्सा शुक्रवार को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होगा। देश के लगभग 5000 से ज्यादा स्क्रीन पर हाउसफुल का धमाल देखने को मिलेगा। इस फ्राइडे की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर देखा जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन रितेश देशमुख गोकलानी फर्नांडीज फरदीन खान सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

छल कपट

एक्ट्रेस श्रेया पिलगांवकर एक बार फिर शानदार वेब सीरीज के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। उनकी इस मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज का इंतजार दशक लंबे समय से कर रहे हैं। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

मर्सी फॉर नॉन

अगर आप कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन है तो आपको यह एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए। दो गैंगस्टर ग्रुप के बीच चल रही दुश्मनी के गिर्द घूमती है कहानी आपको जरूर पसंद आएगी। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाने वाली है।

गेट अवे

एक हॉरर कॉमेडी का मर्डर मिस्ट्री का मिक्स मसाला जो आपका भरपूर मनोरंजन करेगा। थिएटर में यह फिल्म ऑडियंस का मनोरंजन कर चुकी है और अब 6 जून को इस जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

ठग लाइफ

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म शुक्रवार के एक दिन पहले ही दुनिया भर में रिलीज कर दी गई है। जो लोग फ्राइडे एंटरटेनमेंट के तौर पर इसे देखना चाहते हैं वह अपने नजदीकी सिनेमाघर में जा सकते हैं। एक्शन थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म आपका दिल जीत लेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews