Gadar 2 Trailer: “गदर 2” का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में दिखे सनी देओल, 11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

Gadar 2 Trailer: “गदर 2” का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में दिखे सनी देओल, 11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

Gadar 2 Trailer: “गदर 2” का ट्रेलर जारी हो चुका है। फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था। फिल्म के गानों के बाद ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। 11 अगस्त को सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amisha Patel) की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 26 जुलाई को ट्रेलर लॉन्च ईवेंट में फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई। ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया है।

फिल्म के पहले भाग में तारा सिंह की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। जिसमें वह पत्नी को घर वापस लाने अपने बेटे जीते के साथ पाकिस्तान चला जाता है। लेकिन दूसरे भाग में तारा सिंह के किरदार में सनी देओल अपने बेटे जीते उर्फ चरणजीत (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने पाकिस्तान जाएंगे। जहां 22 साल पहले “गदर” में सनी को हैंडपंप उखाड़ते देखा गया था, इस भाग में वह हथौड़ा चलाते और पहिया घुमाते नजर आएंगे।

“गदर 2” के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग फिल्म के रिलीज से पहले ही इसे सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ट्रेलर में सनी देओल का एक्शन अवतार एक तरफ जहां लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं “सकीना” की मासूमियत ने एक फिर लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की है। अपने बेटे को बचाने तारा सिंह पाकिस्तान जाता है और वहाँ उसका सामना दो विलेन से होता है। फिल्म में बाप-बेटे का अटूट रिश्ता दिखाया गया है।

पहले भाग में अमरीश पुरी ने मेयर अशरफ अली का किरदार निभाया था। “गदर 2” में रोहित चौधरी (Rohit Chaudhary) और मनीष माधवा (Manish Madhava) विलेन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं सिमर्त कौर तारा सिंह की बहू “मुस्कान” का किरदार निभा रही हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews