पनवेल फार्म हाउस में Salman Khan को मारने की तैयारी में थे गैंगस्टर्स, बना लिया था प्लान

salman khan

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या के मामले में पकड़े गए गैंगस्टर ने सलमान खान को लेकर बड़ी जानकारी दी है। हत्याकांड की जांच कर रही मानसा पुलिस को कपिल पंडित ने बहुत सी बातें बताई हैं।

गैंगस्टर ने पुलिस को जानकारी दी है कि सलमान खान को पनवेल स्थित उनके फार्महाउस में मारने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। 1 महीने तक कुछ गैंगस्टर फार्म हाउस के पास ही रुके थे और सलमान को उनके फार्म हाउस के अंदर ही मार देने की पूरी योजना तैयार कर ली गई थी। सलमान खान की कड़ी पर्सनल सिक्योरिटी की वजह से लॉरेंस बिश्नोई की गैंग इस घटना को अंजाम नहीं दे पाई।

Must Read- सामने आया Ranveer Singh का न्यूड फोटोशूट पर बयान, अब फोटो की होगी फॉरेंसिक जांच

कुछ दिनों पहले पंजाब के डीजीपी ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि दीपक मुंडी फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से दुबई भागने की योजना बना रहा था। उसके सहयोगी कपिल पंडित ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर सलमान खान की रेकी की थी।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन शूटर गिरफ्तार हुए थे और एक अन्य मुठभेड़ में दो मारे गए थे। दीपक मुंडी ने कपिल पंडित और राजिंदर जोकर पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार उपलब्ध कराने का आरोप भी लगाया है। अदालत ने तीनों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews