मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी” का पहला ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज किया जाएगा । लेकिन इसके पहले ही अजय देवगन और आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आया , जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । बता दें कि यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को रिलीज की जाएगी।

बीते दिन आलिया भट्ट ने गंगुबाई के फिल्म के निभाए गए किरदार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की । तो वही आज अजय देवगन का फिल्म से जुड़ा पहला लुक सामने आया। दोनों ही कलाकारों के लुक्स दर्शकों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट सफेद कपड़े और बड़ी सी बिंदी , घुंघराले बालों के साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही है , उनके पहले के फिल्म के किरदारों से यह किरदार काफी अलग देखने में लग रहा है।

यह भी पढ़े … अथर्व -द ऑरिजिन नॉवेल का पहला मोशन पोस्टर रिलीज , धोनी दिखे योद्धा के अवतार में

वही अजय देवगन का लुक को पुराने जमाने के हिसाब के सेट किया गया है , जिसमे वो काला चस्मा और सर पर एक टोपी के साथ नजर आए हैं ।अजय देवगन के फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं ।

गंगुबाई काठियावाड़ी संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित एक हिंदी फिल्म है। जिसमें आलिया भट्ट , अजय देवगन , शांतनु महेश्वरी , एंड इब्रा इत्यादि कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब “माफिया क्वींस ऑफ मुंबई ” पर आधारित है । यह किताब गंगा हरजीवनदास नामक काठियावद की एक सिंपल लड़की की कहानी है, जो अपने जीवन में घटित कुछ घटनाओं के कारण गंगूबाई में बदल जाती है । बता दें कि गंगूबाई की भूमिका में आलिया भट्ट नजर आएंगी