अगर आप बिग बॉस देखते हैं तो बिग बॉस 19 के बारे में आप कहीं न कहीं पढ़ रहे होंगे या जानने के लिए उत्सुक होंगे। दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 की खबरें ही खूब वायरल हो रही हैं। इस विवादित शो को लेकर दर्शकों में भी अलग उत्साह देखने को मिलता है। दर्शक अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करते हैं ताकि उन्हें इस शो में बनाए रखा जा सके। हालांकि बिग बॉस में हमेशा से ही कंटेस्टेंट के बीच नोकझोंक और कई तरह के ड्रामे देखने को मिलते हैं।
इस बार भी बिग बॉस 19 के इस शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। बता दें कि एक्टर्स से लेकर इंफ्लुएंसर तक इस शो में दिखाई दे रहे हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि इस शो में इन कंटेस्टेंट ने कितनी फीस ली है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
किसने ली है सबसे ज्यादा फीस?
बता दें कि इस विवादित शो के लिए सबसे मोटी फीस टीवी स्टार गौरव खन्ना ने ली है। गौरव खन्ना एक हफ्ते के लिए लगभग साढ़े 17 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं यानी वह एक दिन के ढाई लाख रुपए फीस ले रहे हैं। ऐसे में वह इस शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार बन चुके हैं। गौरव खन्ना न सिर्फ इस सीजन के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट बने हैं बल्कि वह बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट में से एक बन गए हैं। वहीं उनके अलावा अमाल मलिक इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं। अमाल मलिक एक हफ्ते के 8.75 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। अमाल मलिक की हर रोज की कमाई 1.5 लाख रुपए है।
सबसे कम फीस लेने वाले कंटेस्टेंट
वहीं तीसरे नंबर पर दो कंटेस्टेंट का नाम है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार और टीवी एक्ट्रेस आशनूर कौर। ये दोनों एक हफ्ते के लिए 6 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। इस सीजन सबसे कम फीस लेने वाले मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे फीस हैं। इन दोनों कंटेस्टेंट ने बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे कम फीस ली है। पिछले कुछ सीजनों में सबसे ज्यादा फीस लेने वालों में करणवीर बोहरा का नाम है, जिन्होंने बिग बॉस 12 में 20 लाख हफ्ते की फीस ली थी। हालांकि बिग बॉस 19 में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद बढ़ने लगे हैं और घर दो गुटों में बंटने लगा है।






