MP Breaking News

सलमान खान की मॉन्स्टर में हुई इस कलाकार की एंट्री, हनुमान अंश में निभाया है अहम किरदार

सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर में एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। इस कलाकार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश में अहम किरदार निभाया है।
Hanuman Ansh

इन दिनों फिल्म हनुमान अंश की हर जगह चर्चा हो रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है। इसमें काम करने वाले कलाकारों को भी दर्शकों के बीच काफी पहचान और प्यार मिल रहा है। अब ऐसा लग रहा है कि कलाकारों पर सच में बजरंगबली की कृपा बरस रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के एक एक्टर को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म मॉन्स्टर में जगह मिल गई। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि चंदन के आनंद हैं, जिन्होंने फिल्म में डॉक्टर राम नंदन भोंसले का किरदार निभाया है।

मॉन्स्टर में दिखेंगे चंदन

जानकारी के मुताबिक एक्टर को आने वाले दिनों में भाईजान की फिल्म मॉन्स्टर में अहम रोल निभाते हुए देखा जाने वाला है। हनुमान अंश में उनके डॉक्टर रामनंदन भोसले के किरदार को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। दर्शकोणी उनके कैरेक्टर और एक्टिंग को काफी पसंद भी किया है।

एक्टर ने दी अपडेट

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक सेक्टर में लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान खुद इस बारे में जानकारी दी है। चंदन ने बताया कि मैं फिलहाल हनुमान अंश की सफलता का आनंद ले रहा हूं। जब से मैंने एक्टिंग शुरू की है तब से अब तक असली कामयाबी इसी फिल्म के जरिए मिली है। ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक्टर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मुझे मेरी अगली टाइम के लिए भी ऐसा ही प्यार मिले जो सलमान खान की मॉन्स्टर है।

एक्टर की बात से यह जाहिर हो गया है कि आने वाले दिनों में वह साउथ निर्देशक वंशी पेड्डीपल्ली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मॉन्स्टर में नजर आएंगे। यह बताया जा रहा है कि उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं होगा लेकिन कहानी के हिसाब से अहम रहेगा।

कैसी है फिल्म मॉन्स्टर

फिल्म मॉन्स्टर की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ नयनतारा, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास नजर आएंगे। यह बड़े बजट की पैन इंडिया एक्शन फिल्म है, जिसके निर्माता दिल राजू हैं। इसे 2027 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
सलमान खान की मॉन्स्टर में हुई इस कलाकार की एंट्री, हनुमान अंश में निभाया है अहम किरदार