Hindi News

Golden Globes 2026 में छाए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, रेड कार्पेट पर इश्क फरमाता नजर आया कपल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर ये कोपल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छा गया।
Golden Globes 2026 में छाए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, रेड कार्पेट पर इश्क फरमाता नजर आया कपल

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन में हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित सेरेमनी में कई सारे सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराते दिखाई दिए। बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा भी यहां अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया। वह यहां पर प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुई। उन्होंने ब्लैकपिंक स्टार लिजा के साथ बेस्ट मेल एक्टर का खिताब प्रेजेंट किया।

रेड कार्पेट पर प्रियंका निक का जलवा

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। यहां उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ एंट्री ली। स्टार कपल के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही हर कोई उन्हें कैप्चर करना चाहता था। इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की थी और ये समारोह में चार चांद लगाते दिखाई दिए।

इश्क में डूबा दिखा कपल

निक जोनस को रेड कार्पेट पर अपनी पत्नी प्रियंका के बाल संवारते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी। वो इसमें बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं निक व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक टक्सीडो में कमाल के दिख रहे थे।

 

किसके कंट्रोल में है टीवी

इस इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते समय बताया कि उनके घर पर टीवी का रिमोट किसके कंट्रोल में रहता है और उनका पसंदीदा शो या मूवी कौनसी है। सिंगर ने कहा हमारे घर में सच में कोई गिल्टी प्लेजर वाली चीज नहीं है सब कुछ चलता है आप जो चाहे देख सकते हैं। यहां प्रियंका ने कहा नहीं हम वह देख सकते हैं, जो तुम्हें पसंद हो। एक्ट्रेस ने बताया वो लव आइलैंड देखने की कोशिश कर रही हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews