Hindi News

Haiwaan में इस साउथ सुपरस्टार ने मारी एंट्री, अक्षय-सैफ संग स्क्रीन पर मचाएगा धमाल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी जल्दी फिल्म हैवान में दिखाई देने वाली है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साउथ का सुपरस्टार नजर आने वाला है।
Haiwaan में इस साउथ सुपरस्टार ने मारी एंट्री, अक्षय-सैफ संग स्क्रीन पर मचाएगा धमाल

18 साल बाद एक बार फिर कमाल होने जा रहा है क्योंकि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर लौटने वाली है। यह दोनों हैवान लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन फिल्म में एक और प्रियदर्शन करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है।

पिछले ही महीने अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को यह बताया था कि सैफ अली खान के साथ उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग सेट से ही इस वीडियो को शेयर किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक इसमें साउथ के सुपरस्टार की एंट्री हुई है।

हैवान में होंगे मोहनलाल

हैवान के निर्देशक प्रियदर्शन ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है की फिल्म में साउथ का जो सुपरस्टार कास्ट किया गया है वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर मोहनलाल है जिनका नाम हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए अनाउंस किया गया है। बताया जा रहा है की फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

मोहनलाल की कास्टिंग पर डायरेक्टर

फिल्म में मोहनलाल की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि अगर आप मुझे हैवान के बारे में पूछ रहे हैं तो मोहनलाल उसे फिल्म में हैं। हालांकि, वह कौन सा किरदार निभाते हैं यह मैं नहीं बताना चाहता। जब मैं कोई फिल्म बनाता हूं तो मुझे कहानी पसंद आती है। मैं कभी भी कलाकारों के बारे में नहीं सोचता। सबसे पहले फिल्म की स्क्रिप्ट आती है उसी के बाद कलाकार आते हैं।

प्रियदर्शन ने कहा कि मैं यह नहीं बता सकता कि अक्षय कुमार और मोहनलाल के साथ फिल्म बनाऊंगा। ऐसा इसलिए नहीं हो सकता क्योंकि जब तक आपको स्क्रिप्ट नहीं मिलेगी तब तक आप कलाकार कैसे चुनेंगे। सही स्क्रिप्ट मिलने के बाद कलाकार को छूने यही फिल्म बनाने का तरीका है। मैं कभी भी किसी स्टार के पीछे नहीं भागा।

 

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews