बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम हिंदी ना अपने कोर्ट रूम ड्रामा हक (Haq) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते ही दिन यानी 7 नवंबर को इस फिल्म में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1985 के शाहबानो मामले से जुड़ी हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से उन्होंने महिलाओं के अधिकारों -न्याय से जुड़ी हुई कानूनी लड़ाई लड़ी थी।
जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था दर्शक उत्साह के साथ इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। बिते दिन जब इसे सिनेमाघर में रिलीज किया गया तो इसे अच्छा रिस्पांस मिला। आजकल कोई भी फिल्म सिनेमा घरों में आने के 50 से 60 दिनों के अंदर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाती है। अगर आप इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि हक को कब और कहां रिलीज किया जाएगा तो चलिए हम आपको इस बारे में बता देते हैं।
ये भी पढ़ें
OTT पर कब आएगी हक (Haq)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हक को सिनेमा घर में पूरा टाइम देने के बाद 2 जनवरी 2026 से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। आप इसे फेमस प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर बहुत आसानी से देख सकते हैं। ग्लोबल ऑडियंस के लिए उपलब्ध करवाते हुए इसमें महिलाओं के अधिकारों और कानून की समानता के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिल्म के माध्यम से कई तरह की चीज जानने का मौका मिलने वाला है।
कैसी है कहानी
हक फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है जिनके पति अब्बास यानी इमरान हाशमी उन्हें और उनके बच्चों को छोड़ देता है। गुजारा भत्ता न मिलने के बाद वह अपने हक के लिए अदालत पहुंचती है। फिल्म में आपको इमरान और यामी के अलावा एसएम जहीर, शीबा चड्ढा, वर्तिका सिंह और दानिश हुसैन जैसे कलाकार नजर आएंगे। इनकी एक्टिंग फिल्म में जान डालती हुई दिखाई देने वाली है।