Hindi News

नेटफ्लिक्स पर फिर लौटेगी हीरामंडी की दुनिया, ऐसी होगी स्टोरी लाइन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज हीरामंडी को लेकर यह जानकारी सामने आ रही है कि इसके दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है। सीरीज का हिस्सा रह चुकी एक एक्ट्रेस ने इसकी स्टोरी भी बताई है।
नेटफ्लिक्स पर फिर लौटेगी हीरामंडी की दुनिया, ऐसी होगी स्टोरी लाइन

संजय लीला भंसाली ने साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर आई अपनी सीरीज हीरा मंडी से खूब धूम मचाई थी। यह उनका ओटीटी डेब्यू था। इस हिस्टॉरिकल ड्रामा ने लोगों काजल जीत लिया था और कहानी जैसे दर्शकों के जहन में बस गई थी। अब यह खबर सामने आ रही है कि इसका दूसरा हिस्सा जल्द ही आने वाला है।

हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। तवायफों की जिंदगी पर आधारित कहानी का अंत बहुत ही दर्दनाक साबित हुआ था। बताया गया था कि किस तरह से कमाई अपने अंग्रेजों के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बनते हैं और फिर बड़ी क्रांति आती है। फिल्म के अंत में यह पता चल गया था कि हीरामंडी 2 भी आएगी। अब सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आई एक एक्ट्रेस को इस बार में खुलासा करते हुए देखा गया।

बन रही है हीरामंडी 2

इस सीरीज में एक्ट्रेस श्रुति शर्मा को भी देखा गया था जिन्हें आलमजेब की दासी साइमा का किरदार मिला था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस नहीं है बताया है कि हीरामंडी 2 की कहानी बनाई जा रही है। यह कहानी उसे दौर के बारे में है जब लाहौर की तवायफों में कोठी छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया।

उसे समय संपन्न और मिडिल क्लास लड़कियों को बॉलीवुड में आने की इजाजत नहीं थी। तब सिनेमा में एंट्री लेने वाली तवायफ की होती थी जिनमें से कुछ ऐक्ट्रेस तो कुछ सिंगर बनती थी। इन्हीं की वजह से बॉलीवुड को फीमेल एक्ट्रेस मिलना शुरू हुई। श्रुति ने बताया कि उन्हें इस बारे में सब कुछ तो नहीं पता लेकिन इसी के कहानी घूमती है।

राइटर ने भी दिया था अपडेट

इसके पहले हीरा मंडी की स्क्रिप्ट राइटिंग से जुड़े राइटर में बताया था कि अभी हम राइटिंग स्टेज पर चल रहे हैं और किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों को यह डाउट था कि आज की जनरेशन इस कहानी से कनेक्ट करेगी या नहीं लेकिन इस दुनिया को लोगों ने बहुत पसंद किया। बता दें कि इस सीरीज को लेकर यह कहा जाता है कि 2026 के आखिर तक इसका दूसरा हिस्सा रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews