Hindi News

रवीना टंडन को करीबी ने लगाया लाखों रुपए का चूना, गहने और महंगी घड़ियां गायब होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के घर पर उनके एक करीबी ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक्विक एक्ट्रेस के घर में तकरीबन 25 लख रुपए के गहने और महंगी गाड़ियों की चोरी हुई है। इसमें सोने से लेकर हीरे के जेवरात और मंगलसूत्र शामिल है। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि परिवार के पहचान की महिला ने ही इस कारनामे को अंजाम दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब चोरी की ये घटना जुहू पुलिस के पास पहुंची। तब 47 साल की राशि छाबड़िया को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। उन पर एक्ट्रेस और परिवार का भरोसा जीतकर लाखों रुपए की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चुराने का आरोप लगा है।

रवीना टंडन के घर पर हुई चोरी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला साल 2020 से टंडन परिवार से जुड़ी हुई है। वो रवीना की मां की देखभाल करने के लिए नियमित उनके घर आती जाती है। वह टंडन परिवार के काफी करीब थी और उन्हें वहां जाने के लिए भी अनुमति थी। जहां आमतौर पर सब परिवार के सदस्य जाते हैं।

लाखों रूपये के जेवर गायब

इस मामले में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक स्टोरी की जानकारी 2 अक्टूबर 2025 को लगी थी। दशहरा से पहले परिवार ने गहनों की जांच की तब हे पता चला कि लॉकर तोड़ा गया था। चोरी की गई चीजों में सोने का हार, चूड़ियां, बालियां, अंगूठियां, हीरे जड़ा हुआ मंगलसूत्र और 25 लाख रुपए के दूसरे गहने शामिल थे।

जब परिवार को इस चोरी के बारे में पता चला तो छाबड़िया से पूछताछ की गई। उन्होंने इन आरोपों से इनकार कर दिया लेकिन पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी की गई कुछ घड़ियां बरामद कर ली गई है।।वहीं बाकी के गहनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews