सलमान खान से जुड़े हुए काला हिरण मामले पर एक फिल्म बनाई जा रही है। हाल ही में मेकर्स की तरफ से इसका एक पोस्टर रिलीज किया गया था। ये कहा जा रहा है कि फिल्म में ब्लैक बग शिकार मामला पूरी तरह से बताया जाने वाला है।
पोस्टर शेयर करने के साथ यह भी बताया गया था कि इसका टीजर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अब यह फिल्म विवादों में घिर गई है क्योंकि सुपरस्टार सलमान खान की लीगल टीम की ओर से फिल्म बनाने वाले मेकर्स को नोटिस भेजा गया है।
काला हिरण फिल्म पर सलमान का एक्शन
काला हिरण फिल्म के मेकर्स को सलमान खान की लीगल टीम की तरफ से एक कथित नोटिस भेजा गया है। ये नोटिस सुपरस्टार का नाम और व्यक्तित्व इस्तेमाल करने के लिए भेजा गया है। कोर्ट में चल रहे इस मामले से जुड़ी घटनाओं के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है। इस लीगल एक्शन की जानकारी विवादित फिल्म बनाने वाली निर्माता अमित जानी ने दी है।
अमित जानी ने दी जानकारी
अमित जानी को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया। इस पोस्ट में उन्होंने व्हाट्सएप पर भेजे गए लीगल नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा नोटिस भेज कर काला हिरण मामले से जुड़े लोग धमकाने लगे हैं, फिल्म अभिनेता सलमान खान।
नोटिस भेजकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगो को धमकाने लगे है फ़िल्म अभिनेता सलमान खान pic.twitter.com/jdzlwZqqd2
— Amit Jani (@AmitJaniIND) June 2, 2026
कोर्ट में चल रहा है मामला
प्रोड्यूसर ने यह बताया है कि लीगल नोटिस में सलमान खान ने अपने नाम व्यक्तित्व पर इस फिल्म से जुड़े किसी भी चीज के लिए अनुमति नहीं दी है। उन्होंने यह तर्क दिया है कि काला हिरण शिकार मामला अभी राजस्थान कोर्ट में लंबित है ऐसे में इस पर कोई फिल्म बनाना न्याय प्रशासन के काम में हस्तक्षेप करने के बराबर हो सकता है।
कैसी है फिल्म
काला हिरण की बात करें तो ये एक क्राइम थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच दुश्मनी भी दिखाई जाने वाली है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इस फिल्म की शूटिंग की गई है। इसका टीजर 21 जून 2026 को रिलीज किया जाने वाला है।






