Hindi News

Transfer: एमपी बिजली कंपनी ने अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड ने पांच अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है, इसमें एक अधिकारी का तबादला किया गया हैं वहीं चार अन्य अधिकारियों का प्रमोशन कर उनका कार्यक्षेत्र बदला है।
Transfer: एमपी बिजली कंपनी ने अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड ने अधिकारियों के तबादले किये हैं (MPMKVVCL Transfer), तबादला आदेश में पांच अधिकारियों के नाम हैं इनमें जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी शामिल हैं, कंपनी ने अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

तबादला आदेश में पांच अधिकारियों के नाम 

एमपीएमकेवीवीसीएल ने दो अलग अलग तबादला आदेश जारी किये हैं, एक आदेश में डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर के तबादले की सूचना हैं वहीं दूसरे आदेश में चार जनरल मैनेजर के प्रमोशन के आदेश हैं उन्हें डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर बनाया गया है।

इन अधिकारियों के Transfer 

  • बिजली कंपनी ने डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर वर्क्स एंड प्लानिंग सेक्शन कार्यालय एमडी (सेन्ट्रल ज़ोन) भोपाल राजेंद्र कुमार अग्रवाल को इसी पद पर विजिलेंस ग्वालियर रीजन पदस्थ किया है।
  • प्रेम राज पाराशर जनरल मैनेजर ओ एंड एम  सर्किल ग्वालियर को इसी सर्किल में डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर बनाया गया है।
  • कंपनी ने अमरेश शुक्ला जनरल मैनेजर ओ एंड एम सर्किल भिंड को डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर कार्यालय एमडी सेन्ट्रल ज़ोन भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।
  • जनरल मैनेजर प्रकाश चंद्र गौर को बिजली कंपनी ने कार्यालय सीजीएम भोपाल से डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर कार्यालय सीजीएम भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।
  • बिजली कंपनी ने शिशिर गुप्ता जनरल मैनेजर ओ एंड एम सेक्शन कार्यालय एमडी सेन्ट्रल जोन को इसी कार्यालय में डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर बनाकर पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews