हेरा फेरी की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी में होती है। सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार की इस फ्रेंचाइजी की जब से घोषणा की गई है। यह लगातार किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसी हुई है।
साल 2025 में यह खबर सामने आई थी कि परेश रावल ने फ्रेंचाइजी को छोड़ने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा था कि वह कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों से खुश नहीं थे। हालांकि, कुछ समय बाद मार्क्स के साथ उनकी सुलह हुई और उन्होंने फिल्म करने से हां कर दिया। अब एक बार फिर यह खबर सामने आई है कि हेरा फेरी 3 पर मुसीबत आ गई है। दरअसल साउथ के निर्माता ने राइट्स को लेकर मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मद्रास हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हेरा फेरी को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने बताया कि फिरोज नाडियाडवाला के पास 1989 में रिलीज हुई राम जी राव स्पीकिंग का हिंदी रीमेक हेरा फेरी के रूप में केवल पहला पार्ट बनाने की अथॉरिटी थी। प्रियदर्शन में से साल 2000 में डायरेक्ट किया था। इसके बाद नाडियाडवाला ने 2006 में इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी बनाया और अब तीसरी फिल्म के राइट अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं।
कंपनी के एमडी जीपी विजय कुमार ने कहा कि साल 2022 में राम जी राव के ओरिजिनल निर्माता आदित्य फिल्म से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सारे राइट्स उन्होंने खरीद लिए थे। उन्होंने मुझे यह बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला के पास बस एक ही हेरा फेरी बनाने के राइट्स थे लेकिन उन्होंने सीक्वल भी बना दिया। उनके पास किसी भी कैरेक्टर का इस्तेमाल करने या फिर सीक्वल और प्रीक्वल बनाने का अधिकार नहीं है।
नाडियाडवाला ने की धोखाधड़ी?
विजय कुमार से जब यह पूछा गया कि दूसरी फिल्म के समय कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया तो उन्होंने कहा कि पहली फिल्म प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी जिनकी हम बहुत करीब हैं। दूसरा पाठ नीरज वोरा ने बनाया था और उसे समय कॉपीराइट होल्डर को यह समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। ओरिजिनल निर्माता और मुझे यह बात काफी समय के बाद समझ आई की नाडियाडवाला ने धोखाधड़ी की है। उसे समय हमने बस यह सोचा कि जो हो गया वह हो गया।
अक्षय कुमार से मिली जानकारी
विजय कुमार ने कहा कि हम सोच रहे थे कि अगला वर्जन हिंदी में बना लेंगे और उसके लिए हमने अक्षय कुमार को अप्रोच किया था। उसे समय हमें पता चला कि फिरोज नाडियाडवाला ने राइट्स अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं। हमने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था और कोर्ट जाने के अलावा हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था। अब इस कानूनी पचड़े में फंसने के बाद फिल्म फ्लोर पर आ पाती भी है या नहीं ये आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।





