जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती (RRB NTPC UG 2025) के लिए आवेदन किया था, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एप्लिकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। जिसे आरआरबी के किसी भी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि http://www.rrbapply.gov.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से लेकर 4 दिसंबर 2025 तक जारी थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2025 थी। वहीं 7 से लेकर 16 दिसंबर के बीच करेक्शन पोर्टल एक्टिव किया गया था। इस तरह उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति रेलवे ने दी थी। अब अभ्यर्थी यह चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं। जिन एप्लीकेशन को रिजेक्ट किया गया है, रेलवे ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
एप्लीकेशन स्टेटस में पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एसएमएस और ईमेल भेजा गया है। अभ्यर्थियों की अनंतिम की सूची तैयार करने में हर प्रकार की सावधानी बरती गई है। मदद के लिए हेल्थडेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार 9592-001-188 या 0172-565- 3333 पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आधार या आरआरबी लॉग इन क्रेडेंशियल के जरिए लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें।
कितने पद खाली?
रिक्त पदों की संख्या कुल 3058 है। कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए 2424, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए उन 394, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 163 और ट्रेंस क्लर्क के लिए 77 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, कम्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
परीक्षा पैटर्न
सीबीटी-1 में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 40, गणित से 40 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा। वहीं सीबीटी-2 में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस सेक्शन में 50, गणित में 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग में 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी।
यहाँ देखें नोटिस




