Hindi News

परिवार के साथ देख नहीं पाएंगे और अकेले देखने में लगेगा डर! पूरी प्लानिंग के साथ देखनी पड़ेगी ये हॉरर फिल्में

Written by:Rishabh Namdev
Published:
हॉरर फिल्मों की जब भी बात आती है, तो सबसे पहले हॉलीवुड की फिल्में याद आती हैं क्योंकि इनमें भयानक डरावने सीन होते हैं और भरपूर ड्रामा होता है। हालांकि कुछ हॉरर हॉलीवुड फिल्में हम परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं।
परिवार के साथ देख नहीं पाएंगे और अकेले देखने में लगेगा डर! पूरी प्लानिंग के साथ देखनी पड़ेगी ये हॉरर फिल्में

हॉलीवुड हॉरर फिल्मों के मामले में हमेशा से ही आगे रहा है। इस इंडस्ट्री की हॉरर फिल्में भारतीय दर्शकों को भी बेहद पसंद आती हैं। हालांकि इन फिल्मों में एडल्ट सीन ज्यादा होते हैं, जिसके चलते इन फिल्मों को हम परिवार के साथ नहीं देख सकते। लेकिन ये इतनी डरावनी होती हैं कि इन्हें अकेले देखने में भी डर लगता है। अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपको 3 ऐसी ही हॉरर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

दरअसल, ये हॉरर फिल्में आपको बेहद पसंद आ सकती हैं, लेकिन इन्हें अकेले ही देखना बेहतर होगा। हां, ये डरावनी हो सकती हैं, लेकिन परिवार के साथ देखना उचित नहीं होगा क्योंकि इनमें एडल्ट सीन भी होते हैं। चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

Maniac जरूर देखनी चाहिए

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपको हॉलीवुड की Maniac जरूर देखनी चाहिए। यह एक साइको स्लेयर फिल्म है। फिल्म को फ्रैंक कलफन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को अलेजांद्रो अजा और ग्रेगरी लेवेस्यर ने लिखा है, जबकि फिल्म में एलिजा वुड और नोरा अर्नेजेडर अभिनय करते नजर आते हैं। यह फिल्म 1980 में बनी Maniac फिल्म का ही रीमेक है। इसे उसी नाम से फिर रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक क्रूर सीरियल किलर के हिंसक कारनामों पर आधारित है। यह बेहद ही शानदार फिल्म है। इसमें खून-खराबे के सीन भी बहुत ज्यादा हैं, ऐसे में यह फिल्म अकेले देखना ज्यादा सही हो सकता है।

आपको Silent House जरूर देखनी चाहिए

इसके अलावा आपको Silent House जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म 2011 में आई थी। यह फिल्म एलिजाबेथ ओल्सन की पहली फिल्म है। अगर आप पैरानॉर्मल एक्टिविटीज में रुचि रखते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बेहद शानदार हो सकती है। इस फिल्म में एक महिला की कहानी है, जो अपने घर में अकेली फंस जाती है, जहां उसे अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती हैं। इस फिल्म में बेहद डरावने सीन भी दिखाए गए हैं। यह फिल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी सीरीज में सबसे खतरनाक मानी जाती है। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी देखा जा सकता है।

The Shining भी देख सकते हैं

इसके अलावा आप The Shining भी देख सकते हैं। यह भी बेहद शानदार फिल्म है। इस फिल्म को 1980 में रिलीज किया गया था, लेकिन आज भी इसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें भयानक कहानी दिखाई गई है। ऐसा माना जाता है कि यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी एक फैमिली और होटल के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में एक आदमी को होटल में नौकरी मिलती है, जहां उसके साथ अजीब घटनाएं घटती हैं। इसके बाद से आप होटल बुकिंग को लेकर भी डरने लगेंगे। यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !