India’s Got Latent के Samay Raina ने मांगी माफी, बोले- शो के फ्लो में हो गया, आगे से ध्यान रखूंगा

India’s Got Latent में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का बयान इन दिनों चर्चा में है। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है। रैना ने कहा कि उनका बयान शो के फ्लो में निकल गया और इसका कोई गलत इरादा नहीं था।
India’s Got Latent

India’s Got Latent शो को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब इस विवाद के चलते शो के होस्ट समय रैना ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने बयान देते हुए कहा, ‘मुझे अपने शब्दों पर सचमुच अफ़सोस है, यह सब शो की फ़्लो में हो गया, मेरा ऐसा कहने का कोई इरादा नहीं था। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूँ और आगे से सावधान रहूंगा।’

इस विवाद में समय रैना के साथ रणवीर अल्लाहबादिया, और आशीष चंचलानी भी बुरी तरह फँसे हुए हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले की जाँच कर रही है। आपको बता दें, साइबर सेल ने समय रैना को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। बयान में समय रैना ने माफ़ी माँगते हुए कहा कि जो कुछ भी हुआ वह शो के दौरान अनजाने में हुआ। वे अब आगे से ऐसी कोई गलती नहीं दोहराएंगे, उन्होंने यह भी बताया कि इस विवाद से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है, जिससे उनका कनाडा टूर भी ख़राब हो गया।

क्या था पूरा मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब समय रैना और उनके सह यूट्यूबवर रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में कुछ भद्दे कमेंट्स किए, जिन्हें लोगों ने अश्लील और अपमानजनक माना। ख़ासकर माता-पिता से जुड़े कुछ सेक्शुअल कमेंट्स ने लोगों को नाराज़ कर दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हर तरफ़ #boycotsamayraina और #boycotindiiasgotlatent ट्रेंड करने लगा। कई जगह केस दर्ज भी हुए। समय रैना ने यूट्यूब से सारे एपिसोड डिलीट कर दिए, सुप्रीम कोर्ट ने भी नए एपिसोड्स पर रोक लगा दी।

केस दर्ज होते ही गायब हुए रैना और रणवीर पर

महाराष्ट्र साइबर सेल की कड़ी नज़रों में आ चुके इस विवाद ने देश भर में हंगामा खड़ा कर दिया है। समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, और आशीष चंचलानी पर लगे आरोपों की गंभीरता का इस बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जब केस दर्ज हुआ था तब इन कंटेंट क्रिएटर्स ने गिरफ़्तारी से बचने के लिए ख़ुद को जनता की नज़रों से छिपा लिया था। हालाँकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी, साथ ही उनके किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर नया कंटेंट बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews